सड़क पर फैले गेहूं के अवशेषों का धुंआ बना काल...
कलानौर। कलानौर से शालेचक्क मार्ग पर शुक्रवार को गेहूं के अवशेष को आग लगने से फैले घने धुएं के कारण हुए दर्दनाक हादसे के दौरान एक युवती की मौत हो गई। जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को कम्युनिटी सेहत केंद्र कलानौर में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है, मगर हालत गंभीर होने पर उसे अमृतसर के एक अस्पताल में रैफर कर दिया है। हालांकि मोटरसाइकिल सड़क पर गिरे है या फिर से किसी वाहन के साथ टकराए है। कारणों को पता लगाने के लिए पुलिस की ओर से जांच की जा रही है।
सड़क पर फैले धुएं के कारण हुआ हादसा
जानकारी देते हुए रवनीत कौर निवासी शालेचक्क ने बताया कि उसकी छोटी बहन अर्शप्रीत (22) और उसका भाई सुखदेव सिंह निवासी भैणी लिद्दोके (मजीठा) मोटरसाइकिल पर उसे गांव शालेचक्क मिलने के लिए आए हुए थे। जब वह वापिस लौट रहे थे कि उन्हें फोन आया कि उसकी बहन और भाई का सड़क पर फैले धुएं के कारण हादसा हो गया है।
कलानौर में लाए गए दोनों भाई-बहन
रवनीत कौर ने बताया कि हादसे के बाद उसकी बहन और भाई को राहगीरों ने इलाज के लिए कम्युनिटी सेहत केंद्र कलानौर में लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसकी बहन को मृतक करार दे दिया। जबकि भाई की हालत गंभीर होने पर उसे गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर में रैफर कर दिया गया।
उसकी मतृक बहन एक निजी कंपी में नौकरी करती थी। उधर जांच अधिकारी ने बताया कि हादसे वाली जगह का जायजा लिया जा रहा है। धुएं के दौरान हुए हादसे संबंधी गहनता से जांच शुरु कर दी गई है।
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज