एजबेस्टन में मौसम हो सकता बेईमान
नई दिल्ली। भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट का मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाना है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पहले टेस्ट मैच में लीड्स में टीम इंडिया को 5 विकेट से मात दी थी और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी।
अब दूसरे टेस्ट मैच में भारत की नजरें जोरदार वापसी पर होगी। दूसरे टेस्ट मैच से पहले आइए जानते हैं एजबेस्टन के अगले पांचों दिनों की वेदर रिपोर्ट।
कैसा रहेगा एजबेस्टन के पांचों दिन का मौसम?
दरअसल, लीड्स टेस्ट में भारतीय टीम ने दोनों पारियों को मिलाकर 800 रन बनाए, लेकिन इसके बावजूद टीम की खराब फील्डिंग और निचले कम्र के बल्लेबाजों के जल्दी विकेट गिरने की वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने पांचवें दिन 371 का रन चेज आसानी से कर लिया।
अब दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई को खेला जाना है। एजबेस्टन में खेले जाने वाले इस मैच में बारिश खेल खराब कर सकती है। शुरुआत के तीन दिन एजबेस्टन टेस्ट में बारिश होने की संभावना कम है, जबकि आखिरी के दो दिनों में बरसात होने की पूरी संभावना हैं। पांचवें दिन आसमान पर बादल छाए रहेंगे और बॉलर्स को इसका फायदा मिल सकता है।
बता दें कि दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में जोफ्रा आर्चर निजी कारणों से टीम छोड़कर चले गए और उन्हें प्लेइंग-11 में भी जगह नहीं मिली।
Edgbaston Weather Report
- पहले दिन (2 जुलाई)- 10 डिग्री से 21 डिग्री सेलसियस तक- बारिश होने की 24 प्रतिशत संभावना
- दूसरा दिन (4 जुलाई)-14 डिग्री से 23 डिग्री सेल्सियस तक- बारिश की 3 प्रतिशत संभावना
- तीसरा दिन (5 जुलाई)- 14 डिग्री से 23 डिग्री सेल्सियस तक- बारिश की 4 प्रतिशत उम्मीद
- चौथा दिन (5 जुलाई)- 14 डिग्री से 23 डिग्री सेल्सियस तक- 38 प्रतिशत बारिश के चांस
- पांचवें दिन (6 जुलाई)-11 डिग्री से 19 डिग्री सेल्सियस तक- 41 प्रतिशत बारिश की उम्मीद
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
दीन बंधु छोटूराम विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह, उप-राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
IIT बाबा Abhay Singh पत्नी संग झज्जर पहुंचे, हिमाचल से आए दोनों