इन इलाकों में मच सकता है पानी का हाहाकार....
भुरकुंडा (रामगढ़)। पेयजल व स्वच्छता प्रमंडल रामगढ़ के सौजन्य से चल रहे भुरकुंडा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का टेंडर 31 मार्च को खत्म हो गया है।
इस बावत कार्यपालक अभियंता कार्यालय पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल रामगढ़ द्वारा जवाहर नगर, भुरकुंडा, पटेलनगर, सुंदर नगर व कुरसे पंचायत के मुखिया व जलसहिया को पत्र प्रेषित कर भुरकुंडा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का हस्तनांतरण ग्राम जल व स्वच्छता समिति को करने का निर्देश दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, पांचों पंचायत में समन्वय बनाकर कमेटी का गठन कर योजना को चलानी है। सूत्रों की माने तो कमेटी गठन में पद के लिए विवाद हो रहा है। अविलंब पांचों पंचायत में समन्वय बनाकर कमेटी का गठन नहीं हुआ तो इन पंचायतों में पानी के लिए हाहाकार मच सकता है।
हालांकि, गर्मी व पर्व को देखते हुए विभाग ने जलापूर्ति तो बंद नहीं की है, लेकिन टेंडर खत्म होने के कारण जलापूर्ति योजना बाधिक हो सकती है। जलापूर्ति योजना बंद हो जाने से लगभग 50 हजार की आबादी प्रभावित होगी।
5 हजार 518 कनेक्शन
जानकारी के अनुसार, इन पांचो पंचायतों में 5 हजार 518 घरों में पानी की कनेक्शन है। लगभग 50 हजार की आबादी इस जल का उपयोग करती है। इसमें जवाहर नगर पंचायत में सबसे अधिक 2 हजार, पटेलनगर पंचायत में 1480, भुरकुंडा पंचायत में 1215, सुंदरनगर पंचायत में 640 और कुरसे पंचायत के 183 घरों में ग्रामीण जलापूर्ति का कनेक्शन है।
स्थानीय संचालक द्वारा तमाम उपभोक्ताओं को टेंडर खत्म होने की सूचना भी दे दी गई है। लोगों में संशय बना हुआ है कि कब समन्वय गठित होकर कमेटी बनेगी। क्या पानी हमलोगों का बंद हो जायेगा।
जल्द कमेटी कर दी जाएगी गठित- जेई
मामले पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के जेई मिन्हाज अंसारी ने बताया कि कमेटी गठन करने की दिशा में प्रयास शुरू कर दी गई है। जल्द ही पांचों पंचायत के मुखिया व जल सहिया के साथ पतरातू बीडीओ की देख-रेख में कमेटी गठित कर दी जायेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि फिल्हाल जलापूर्ति जारी रहेगी।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल