भोपाल में 4 स्टेशन हो जाएंगे
भोपाल । भोपाल का चौथा रेलवे स्टेशन निशातपुरा फरवरी के आखिरी में शुरू हो सकता है। अभी भोपाल, रानी कमलापति (आरकेएमपी) और संत हिरदाराम (बैरागढ़) रेलवे स्टेशन हैं। मंगलवार को सांसद आलोक शर्मा ने निर्माणाधीन निशातपुरा स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन पर सबसे पहले मालवा और सोमनाथ वेरावल एक्सप्रेस का स्टॉपेज होगा।सांसद शर्मा ने निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित प्लेटफॉर्म, पैदल पार पुल, यात्री सुविधा के लिए लगाई गई लिफ्ट, रैम्प, यात्री प्रतीक्षालय सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। हालांकि, सांसद शर्मा जब स्टेशन पर पहुंचे तो उन्हें दो जगह पूछना पड़ा कि स्टेशन कहां है? उन्होंने रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्टेशन पर सेंट्रल वेयर हाउस की गोदाम को हटाकर एंट्री गेट सुगम बनाएं। जिससे यात्रियों के लिए आवागमन की सुविधा सुलभ हो सके।
इन ट्रेनों का स्टॉपेज होगा
सांसद शर्मा ने मालवा एक्सप्रेस और सोमनाथ वेरावल एक्सप्रेस को निशातपुरा स्टेशन से संचालित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इससे भोपाल स्टेशन और रानी कमलापति स्टेशन पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा।
रेल मंत्री से मांगेंगे समय
निरीक्षण के दौरान सांसद शर्मा ने पार्किंग व्यवस्था और सौंदर्यीकरण करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा, जल्द ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर निशातपुरा स्टेशन के आरंभ की तिथि समय मांगेंगे। रेल मंत्री से समय मिलते ही संभवत: फरवरी के अंत तक यह स्टेशन यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू हो जाएगा। भ्रमण के दौरान डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल प्रबंधक सौरभ कटारिया आदि भी मौजूद थे। सांसद ने निरीक्षण के दौरान ही भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह से बात की। कहा कि जल्द वेयर हाउस को हटाया जाए। ताकि, एंट्री और एक्जिट गेट बनाए जा सके।
जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर
शराब पीकर ड्राइविंग करना पड़ा भारी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म
DGP की आपत्ति के बाद बड़ा फैसला, IPS सुमन गुप्ता का केंद्रीय डेपुटेशन NOC रद्द
दिल्ली में मेट्रो सेवा प्रभावित, 16 स्टेशन अगले आदेश तक रहेंगे बंद
बम धमाके में परिवार के 14 लोगों की मौत, चार साल बाद दो दोषियों को सजा
आर्थिक बदहाली से जूझ रहा पाकिस्तान, बड़ी आबादी गरीबी के शिकंजे में
सड़क हादसों पर हाईकोर्ट की सख्ती, आवारा मवेशियों को लेकर सरकार और NHAI से जवाब तलब
नवसारी में बारिश का कहर, 155 सड़कें बंद; उफनते नाले में बही कार