पंजाब कैबिनेट में नहीं होगा कोई फेरबदल
पंजाब में कैबिनेट में कोई फेरबदल नहीं होगा। गुरमीत सिंह मीत हेयर के सांसद बनने के चलते उनका मंत्री पद खाली हो रहा है और इस पद की जिम्मेदारी किसी और को सौंपी जाएगी। पूरे कैबिनेट में फेरबदल की कोई तैयारी नहीं है।दरअसल बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाकात की थी। इस मुलाकात को पंजाब में कैबिनेट फेरबदल के साथ जोड़कर देखा जा रहा था। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने इसे सिरे से नकार दिया है।बताया जा रहा है कि जेल में दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई।
मान ने पंजाब के लोकसभा चुनाव के परिणाम के संबंध में केजरीवाल से चर्चा की और साथ ही चुनाव को लेकर अपनी समीक्षा बैठकों के बारे में भी जानकारी दी।आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद सीएम मान की तरफ से सभी लोकसभा क्षेत्रों में समीक्षा बैठकें की जा रही हैं। इन बैठकों के संबंध में आप प्रमुख को अवगत करवाया गया है। पंजाब में चुनाव के बाद कार्यकर्ताओं की जो भी राय है, उसे लेकर उन्हें जानकारी दी गई है।
बता दें कि पार्टी ने उपचुनाव को लेकर रणनीति बनानी है। सीएम मान ने भी जालंधर में नेताओं को चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं। बरसट ने कहा कि कैबिनेट में फेरबदल को लेकर चल रही चर्चा सही नहीं है।मुख्यमंत्री भगवंत मान लोकसभा चुनाव में 13 में से 10 सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों की हार के बाद विधायकों, नेताओं और लोकसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों से बैठक कर चुके हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संदीप पाठक ने भी चंडीगढ़ में आप के विधायकों से बैठक की है।
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम