कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' का तीसरा नया पोस्टर आया सामने
बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन की मच अवेटेड फिल्म 'चंदू चैंपियन' के तीन दिन में तीन अलग-अलग पोस्टर रिवील किए गए हैं. पहले पोस्टर में कार्तिक आर्यन, मिट्टी और पसीने में लथपथ लंगौट पहने दौड़ते नजर आ रहे हैं, तो दूसरे पोस्टर में एक्टर का बॉक्सर अवतार देखने को मिल रहा है. वहीं अब 'चंदू चैंपियन' का तीसरा पोस्टर सामने आ गया है, जिसमें कार्तिक आर्यन जंग के मैदान में दिखाई दे रहे हैं. 'चंदू चैंपियन' से कार्तिक आर्यन का नया अवतार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है.
'चंदू चैंपियन' का तीसरा पोस्टर वायरल
साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान प्रोड्यूस 'चंदू चैंपियन' के तीसरे पोस्टर में कार्तिक आर्यन वॉर सीन में दिखाई दे रहे हैं. नए पोस्टर में कार्तिक के बैकड्रॉप में वॉर सीन दिखाई दे रहा है. हाथ में बंदूक थामे कार्तिक आर्यन के बवाली एक्सप्रेशन्स साबित कर रहे हैं कि फिल्म का यह हिस्सा कितना इंटेंटस होने वाला है. 'चंदू चैंपियन' से नया पोस्टर सामने आने के बाद कार्तिक आर्यन के फैंस की एक्साइटमेंट सातवां आसमान छूने लगी है.
'चंदू चैंपियन' के ट्रेलर पर अपडेट
'चंदू चैंपियन' के नए पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर पर भी अपडेट दिया है. नए पोस्टर में एक तरफ कार्तिक आर्यन बवाल एक्सप्रेशन्स के साथ दिख रहे हैं. तो दूसरी तरफ लिखा है कि ट्रेलर कल आएगा. यानी उम्मीद है कि 'चंदू चैंपियन' का ट्रेलर 18 मई को सोशल मीडिया पर रिवील किया जाएगा.
14 जून को सिनेमाघरों में देगी दस्तक
बता दें, 'चंदू चैंपियन' के मेकर्स ने कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देने की डेट ऑफिशियली अनाउंस कर दी है. साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान की फिल्म 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में आएगी. इस फिल्म का डायरेक्शन कबीर खान ने किया है.
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?