Rekha की गोद में दिख रही ये क्यूट बच्ची है बॉलीवुड की स्टार
नई दिल्ली। रेखा के साथ एक एक्ट्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह एक्ट्रेस एक फेमस एक्टर की बेटी हैं जो पिछले 6 सालों से फिल्मी दुनिया पर राज कर रही हैं। इस अदाकारा ने बड़े पर्दे के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है। अभी भी आपने इस अदाकारा को नहीं पहचाना?
यह हीरोइन कोई और नहीं बल्कि चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे हैं। हाल ही में, रेखा की फिल्म उमराव जान री-रिलीज हुई। इसकी स्क्रीनिंग में सिनेमा से जुड़े कई बड़े सितारे शामिल हुए। अनन्या भी उमराव जान का लुक अपनाकर इवेंट में अपनी रेखा आंटी को चीयर करने पहुंची थीं।
रेखा के साथ अनन्या की बचपन की फोटो वायरल
अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उमराव जान की स्क्रीनिंग से ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोशूट वाली तस्वीरों के साथ उन्होंने रेखा के साथ अपने बचपन की तस्वीर भी अपलोड की जिसमें वह दिग्गज अदाकारा की गोद में दिखाई दे रही हैं। अनन्या को गोद में लेकर रेखा चहकती हुई दिखाई दीं।
एक और फोटो में रेड आउटफिट पहने नन्हीं अनन्या रेखा की पेंटिंग के पास खड़ी होकर क्यूटनेस के साथ पोज दे रही हैं। एक फोटो उमराव जान की स्क्रीनिंग के समय की जिसमें रेखा और अनन्या साथ में फोटो खिंचवा रही हैं। बाकी फोटोज में सफेद रंग के अनारकली सूट और बालों में लाल गुलाब लगाकर अनन्या ने अपनी अदाएं बिखेरीं।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनन्या पांडे ने कैप्शन में लिखा, "री आंटी (रेखा) के लिए। यह देखने के लिए स्वाइप कीजिए कि कैसे अभी भी कुछ नहीं बदला है। उमराव जान थिएटर्स में है।"
अनन्या पांडे के करियर की तीन हिट मूवीज
अनन्या पांडे को इंडस्ट्री में 6 साल हो गए हैं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। बड़े पर्दे पर अभी तक उनकी 6 फिल्में रिलीज हुई हैं जिसमें से तीन हिट (पति पत्नी और वो, ड्रीम गर्ल 2 और केसरी चैप्टर 2) हुईं। वह ओटीटी फिल्मों गहराइयां और CTRL के लिए भी सराही गईं।
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
दीन बंधु छोटूराम विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह, उप-राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
IIT बाबा Abhay Singh पत्नी संग झज्जर पहुंचे, हिमाचल से आए दोनों
कोरबा में हैवानियत की सारी हदें पार, बाइक बेचने से नाराज मालिक ने युवक को पीटा
अरुण देव गौतम बनेंगे छत्तीसगढ़ के 12वें पूर्णकालिक DGP