इस फेस मास्क से फाइन लाइन्स और दाग-धब्बों से मिलती है निजात
आजकल के लाइफस्टाइल में त्वचा की देखभाल कर पाना आसान नहीं होता है। अक्सर लोग बिजी शेड्यूल में अपने लिए समय नहीं निकाल पाते हैं जिसका असर स्किन पर भी देखने को मिलता है। हेल्दी और जंवा त्वचा पाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते लेकिन स्किन पर मनचाहा ग्लो कहां मिल पाता है। ऐसे में ट्राई करके देखिए ये फेस मास्क।आजकल कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का यूज काफी बढ़ गया है, लेकिन इसके बावजूद त्वचा से जुड़ी दिक्कते खत्म होने का नाम ही नहीं लेती हैं। पैसे खर्च करने के बाद भी जब मनचाहा ग्लो न मिल पाए, ऐसे में घरेलू चीजें ही याद आती हैं। चूंकि ये चीजें नेचुरल होती हैं, तो इनसे आपकी स्किन को भी नुकसान नहीं पहुंचता है। ऐसा ही एक नुस्खा है मोरिंगा से जुड़ा। अगर आप फाइन लाइन्स और दाग-धब्बों से छुटकारा चाहते हैं तो मोरिंगा फेस मास्क ट्राई करके देख सकते हैं।
कैसे तैयार करें मोरिंगा फेस मास्क?
- सबसे पहले मोरिंगा की पत्तियों को तोड़कर इसका पाउडर बना लें।
- अब 2 चम्मच पाउडर में 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर अच्छे से मिला लें।
- स्किन ड्राई है तो इसमें दूध मिलाएं और अगर आपकी स्किन ऑयली है तो इसमें गुलाबजल या एलोवेरा जेल मिला लें।
- इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से फेस वॉश कर लें।
- फेस वॉश करने के बाद अपने स्किन टाइप के मुताबिक मॉश्चराइजर लगाना न भूलें।
मोरिंगा फेस मास्क के फायदे
- ऑयली स्किन टाइप की कैटेगिरी से आप आते हैं तो ये फेस मास्क आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। ये स्किन पर मौजूद ओपन पोर्स को कम करने का काम करता है, जिससे ऑयल प्रोडक्शन कम होता है और पिंपल्स नहीं होते हैं।
- दाग-धब्बों और झुर्रियों को कम करने के लिए भी ये काफी कारगर है।
- त्वचा पर होने वाली तमाम स्किन प्रॉब्लम्स, एलर्जी और इरिटेशन को खत्म करने में मोरिंगा की पत्तियां बेहद फायदेमंद है।
- मोरिंगा में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। ऐसे में इससे बना फेस मास्क टैनिंग को दूर करने में भी आपकी मदद कर सकता है।
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
कौन हैं खेमराज साहू? जिन्होंने हिमाचल की बर्फीली वादियों में लहराया तिरंगा, ‘राजिम कुंभ कल्प मेला 2026’ का किया प्रचार
स्मार्ट मीटर बने मुसीबत! बिजली बिल 4 गुना बढ़े, उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दिए हर्जाने के आदेश