इस लड़की ने खिंचवा हाथों में हाथ डाल कर फोटो
नई दिल्ली। आईपीएल ने भारत को कई सितारे दिए हैं। इनमें से ही एक नाम है अभिषेक शर्मा का। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल-2024 में अपने बल्ले से तूफान मचा रखा है। अभिषेक ऐसी तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं कि देखने वाले दंग रह जा रहे हैं। उनका बल्ला रन बना नहीं रहा बल्कि रनों की मूसलाधार बारिश कर रहा है। इस सीजन ये बल्लेबाज अपनी बैटिंग के कारण चर्चा में तो है ही, लेकिन हाल ही में अभिषेक एक लड़की के कारण भी चर्चा में आ गए हैं।
अभिषेक शर्मा लंबे समय से आईपीएल खेल रहे हैं। उन्होंने 2019 में आईपीएल में कदम रखा था लेकिन उनकी किस्मत इस साल ज्यादा चमकी है। इस साल तो ये बल्लेबाज रुकने का नाम नहीं ले रहा है और लगातार रन बना रहै है।
कौन है वो लड़की?
अभिषेक के प्रदर्शन ने जहां सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है वहीं उनकी पर्सनल लाइफ पर भी लोगों की नजर है। अभिषेक यूं तो अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट ही रखते हैं लेकिन फिर भी कुछ बातें सामने आ ही जाती हैं। अभिषेक का नाम इन दिनों 2019 में मिस राजस्थान कॉम्पटीशन में रनर-अप रहीं दिया मेहता से जुड़ रहा है। ये खबरें तब और गरमा गईं जब दिया को हाल ही में अभिषेक के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के फोटोशूट में देखा गया था।
इन खबरों की आग तब और भड़क गई जब दिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अभिषेक को लेकर एक पोस्ट की। इस पोस्ट में दिया ने लिखा, "क्या तुम्हारा नाम अभिषेक शर्मा है क्योंकि जब मैं आपको देखती हूं तो मुझे लगता है कि मैंने खुशियों की सेंचुरी मार दी।"
दोनों ने साधी चुप्पी
इस मामले पर हालांकि अभिषेक और दिया ने आधिकराकि तौर पर कुछ नहीं कहा है। दोनों इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। जहां तक अभिषेक के खेल की बात है तो इस सीजन उन्होंने कोहराम मचा रखा है। ट्रेविस हेड के साथ उनकी ओपनिंग जोड़ी इस सीजन की सबसे खतरनाक जोड़ी है। इन दोनों ने बुधवार को खेले गए मैच में हैदराबाद को ऐतिहासिक जीत दिलाई। लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा रखे गए 166 रनों के टारगेट को इस जोड़ी ने महज 9.4 ओवरों में हासिल कर लिया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप