इस नेता ने भीम आर्मी का छोड़ा साथ; सैकड़ों समर्थकों के साथ BJP में हुए शामिल....
रांची। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय सभागार में बुधवार को भीम आर्मी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं इंटक के प्रदेश सचिव विरेंद्र पासवान के नेतृत्व में वंचित समाज से सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।
मिलन समारोह में नेता प्रतिपक्ष अमर बाऊरी एवं प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सदस्य आदित्य साहु ने सभी को पार्टी का पट्टा, माला पहनाकर आनलाइन सदस्यता दिलाई।
मिलन समारोह को संबोधित करते हुये नेता प्रतिपक्ष अमर बाऊरी ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सपनों को पूरा करने का काम केंद्र की मोदी सरकार कर रही है।
समाज के हर तबके में उत्साह का माहौल
समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर हर दिन लोग बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा की आज समाज के हर तबके में उत्साह का माहौल है।
वहीं पार्टी में शामिल होने वाले भीम आर्मी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र पासवान ने कहा की नरेन्द्र मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों के अपने कार्यकाल में सबसे ज्यादा दलितों के उत्थान के लिये काम किया है। मिलन समारोह का संचालन शिवपूजन पाठक एवं धन्यवाद ज्ञापन कमलेश राम ने किया।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल