BJP प्रत्याशी के खिलाफ इस विधायक ने खोल दिया मोर्चा....
धनबाद। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो के खिलाफ वह धनबाद लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। भाजपा यदि चाहती है कि वह ऐसा नहीं करें तो तत्काल धनबाद में अपना प्रत्याशी बदले।
सरयू राय ने यह बातें शुक्रवार को यहां धैया में अपने समर्थक व मारवाड़ी सम्मेलन के धनबाद जिलाध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल के आवास पर पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने विधायक ढुलू महतो के खिलाफ सीधा मोर्चा खोलते हुए कहा कि वह यहां की जनता की रक्षा के लिए चुनाव में उतरने के लिए तैयार हैं।
सरयू राय ने क्या कुछ कहा
उन्होंने कहा कि यहां हम आपको याद करा दें कि सरयू राय लंबे समय से धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए वह बराबर धनबाद का दौरा करते रहे हैं। भाजपा से टिकट के दावेदारों में उनका भी नाम शामिल था, लेकिन बाजी ढुलू महतो ने मार ली।
विदित हो कि कृष्णा अग्रवाल ने ढुलू को प्रत्याशी बनाने के विरोध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को पत्र लिखा था। इसे लेकर ढुलू और कृष्णा अग्रवाल के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत का एक ऑडियो गुरुवार को वायरल हुआ था। इसके दूसरे दिन ही सरयू राय धनबाद पहुंच गए थे।
सरयू राय ने कहा कि प्रिंस खान ने जब व्यवसाय वर्ग के साथ आम जनता को धमकाने का काम किया तो वह सामने आकर लड़े। आज ईडी व उच्च जांच एजेंसी इस मामले की जांच कर रही है।
वहीं, कृष्णा अग्रवाल ने कहा कि सरयू राय धनबाद से चुनाव लड़ें, उन्हें पूरा समर्थन रहेगा। इसके लिए माहौल भी तैयार हो रहा है। इस मौके पर विजय कुमार झा, उदय सिंह, अरविंद सिंह, कृष्णा अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा…’ बयान से सियासत गरम, BJP का SP नेता पर हमला
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा’, नई बन रही सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले SP नेता पर BJP का हमला
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
IndiGo फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला लेटर
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद