उम्र को 10 साल पीछे धकेल देगी ये एक चीज
नई दिल्ली। चाहे महिला हो या पुरुष, त्वचा की देखभाल के लिए आज दोनों के लिए ही मार्केट में ढेरों ब्यूटी प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल भी धड़ल्ले से किया जा रहा है। ऐसे में जब इनके रिजल्ट की बात यानी स्किन पर होने वाले फायदों की बात आती है, तो लोगों के हाथ निराशा ही लगती है। क्या आप जानते हैं कि किसी भी स्किन केयर प्रोडक्ट से सही रिजल्ट पाने के लिए मांसपेशियों रिलैक्स रहना और ब्लड फ्लो का बेहतर होना सबसे जरूरी होता है और इसमें आपकी मदद कर सकता है फेस रोलर। आइए जानते हैं कि क्या है ब्यूटी टूल और कैसे कर सकते हैं इसका इस्तेमाल।
क्या होता है 'फेस रोलर'
'फेस रोलर' एक ब्यूटी टूल है, जो आज काफी ट्रेंड में है। ग्लोइंग और यंग स्किन की चाहत में इसका इस्तेमाल खूब किया जा रहा है। बता दें, यह एक मसाज टूल होता है, जिससे चेहरे और गर्दन के एरिया की मसाज की जा सकती है। इसके रोजाना इस्तेमाल से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर किया जा सकता है, जिससे कई एंटी-एजिंग फायदे मिलते हैं।
अगर आप भी कील-मुंहासे, फाइन लाइन्स और दाग-धब्बों की समस्या से परेशान हैं, तो इसके इस्तेमाल से फायदा सकते हैं। रात का समय इसके लिए सबसे बेहतर माना जाता है, जब स्किन रिलैक्स मोड में जाती है। आइए अब आपको बताते हैं इसके इस्तेमाल का तरीका।
ऐसे करें फेस रोलर का इस्तेमाल
- फेस रोलर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले चेहरे इसे थोड़ी देर के लिए फ्रीजर में रख दें।
- इसके बाद अपने स्किन टाइप वाले फेस वॉश से ठंडे पानी का इस्तेमाल करते हुए चेहरे को धो लें।
- अब चेहरे पर टोनर स्प्रे करें और इसके तुरंत बाद एक बढ़िया हाईड्रेटिंग सीरम या मॉइस्चराइजर अप्लाई करें।
- इसके बाद ऊपर की दिशा यानी अपवर्ड डायरेक्शन में फेस रोलर का इस्तेमाल करें।
- अगर आपके माथे यानी फोरहेड पर फाइन लाइन्स की समस्या है, तो इसके लिए भी 5 मिनट इससे मसाज कर सकते हैं।
- गर्दन पर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो भी इसे ऊपर की दिशा में ही यूज करें, इससे स्किन टाइट बनती है।
- आंखों के नीचे आने वाले काले घेरे और फाइन लाइन्स से राहत पाने के लिए छोटा फेस रोलर खरीदें और यूज करें।
फेस रोलर के यूज से मिलते हैं ये फायदे
- चेहरे की पफीनेस या सूजन को कम करता है।
- स्किन को स्मूथ बनाने में मददगार है।
- त्वचा में खून का बहाव बढ़ाता है।
- ढीली स्किन को टाइट बनाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
- मांसपेशियों को रिलैक्स करने के लिहाज से भी ये काफी उपयोगी होता है।
- त्वचा के लचीलेपन को बनाए रखने के लिए ये काफी फायदेमंद ब्यूटी टूल होता है।
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत