भरी सड़क पर तीन ऑटो चालक रेस लगा रहे थे
सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में क्लर्क के पद में कार्यरत पिंकी कुमारी की बुधवार प्रातः पांच बजे टाटा मुख्य अस्पताल में मौत हो गई।
ऑटो ने पिंकी की स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर
पिंकी कुमारी की बड़ी बहन और उनके बहनोई जो बेंगलुरु में रहते हैं उन्होंने बताया कि 25 मई को मतदान के दिन पिंकी को चुनाव कार्य में लगाया गया था। रविवार को साप्ताहिक छुट्टी थी। उस दिन शाम 7:20 बजे अपने मंगेतर के साथ पिंकी मानगो समता नगर से डिमना चौक जा रही थी। एन एच 33 स्थित महिंद्रा शोरूम के समीप तीन ऑटो चालक आपस में रेस लगा रहे थे उसी में से एक ऑटो ने पिंकी की स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे पिंकी बीच सड़क पर गिर गई। गंभीर चोटें आईं।
पिंकी के पिताजी की मानसिक हालत ठीक नहीं
स्कूटी चला रहे मंगेतर ने घायल पिंकी को टाटा मुख्य अस्पताल में दाखिल कराया। चिकित्सकों ने उसकी हालत को चिंताजनक बताया। पिंकी के पिताजी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। इस कारण मंगेतर ने इसकी सूचना उसकी बड़ी बहन जो बेंगलुरु में कार्यरत है, उन्हें दी। जिसके बाद बेंगलुरु से बहन और बहनोई जमशेदपुर पहुंचे। स्वजन ने मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दी। विकाश सिंह ने टाटा मुख्य अस्पताल जाकर मामले की जानकारी ली। मानगो थाना को फोन कर मामले में उचित कार्रवाई करने की बात कहीं।
ऑटो चालक के खिलाफ अब होगी कार्रवाई
अस्पताल का बकाया करीब एक लाख रुपये प्रबंधन द्वारा मांगा जा रहा है विकास सिंह ने कहा कि पिंकी एमजीएम अस्पताल में क्लर्क के पद में पदस्थापित थी इसलिए उपायुक्त एवं एमजीएम अस्पताल प्रबंधन को मामले में हस्तक्षेप कर टाटा मुख्य अस्पताल में लगने वाली इलाज की राशि को माफ करवाते हुए ऑटो चालक के ऊपर कानूनी कार्रवाई करवानी चाहिए। मानगो थाना की पुलिस सीसीटीवी की मदद ऑटो चालक की पहचान करें।
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट
झारखंड : रांची स्मार्ट मीटर अलर्ट: 4000 घरों को मिला भारी-भरकम बिजली बिल का झटका! कहीं आपकी लिस्ट में तो नहीं पुराना बकाया?
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस