यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, आपस में टकरा गईं तीन कारें, दो में लगी भीषण आग
नोएड। ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जेवर से नोएडा की ओर जा रही तीन कारें आपस में टकरा गईं, जिसके बाद दो गाड़ियों में अचानक आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। लेकिन गाड़ियों में सवार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाए जाने तक दोनों गाड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थीं. इस हादसे में दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया, जिसके बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात को सुचारू कराया गया। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और आपसी टक्कर मानी जा रही है, हालांकि पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।यमुना एक्सप्रेसवे पर आए दिन हो रहे ऐसे हादसे एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और सावधानी से वाहन चलाएं।
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर