पुलिस प्रताड़ना से तंग सब्जी विक्रेता ने सुसाइड किया
कानपुर । कानपुर के सचेंडी में पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर एक सब्जी विक्रेता ने सुसाइड कर लिया। इस मामले की जांच के बीच अब एक और केस सामने आया है जिससे पुलिस की किरकिरी हो रही है। नौबस्ता थाना क्षेत्र में एक नारियल विक्रेता ने पुलिस पर प्रताड़ित करने व विरोध करने पर थाने ले जाकर थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाया है। पीड़ित दुकानदार का वीडियो वायरल होने पर डीसीपी साउथ ने जांच के आदेश दिए हैं।
बता दें कि कोयलानगर शिवपुरम निवासी चंद्र कुमार प्रजापति नौबस्ता क्षेत्र में नारियल बेचने का काम करता है। आरोप है कि उसी जगह पर एक पीआरवी गाड़ी खड़ी होती है जिसमें तैनात 4 पुलिसकर्मी करीब 2 महीने से चंद्र कुमार से नारियल पानी फ्री में पी रहे हैं। बुधवार दोपहर को भी चारों पुलिसकर्मी आए और पहले नारियल लिया और फिर प्रतिदिन 1 हजार रुपये देने को कहा। चंद्र कुमार प्रजापति ने इसपर असमर्थता जताई तो पुलिसवाले गाली गलौज करने लगे। चंद्र कुमार ने जब मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू किया तो पुलिसकर्मियों ने लात घूसों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं पीटते हुए उसे नौबस्ता थाने ले गए और वहां एक कमरे में ले जाकर थर्ड डिग्री दी। इसके बाद पीड़ित के मोबाइल से सारे वीडियो डिलीट कर दिए।
हर मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही हो निस्तारण – योगी आदित्यनाथ
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
झारखंड में फिर सक्रिय हो रहा है नया सिस्टम; 20 फरवरी को छाएंगे बादल, जानें किन जिलों में गिरेगा पारा
JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
झारखंड बिजली दरें: 28 फरवरी को तय होगा आपके घर का बजट! जानें कितना महंगा होने वाला है यूनिट रेट
झारखंड : रांची स्मार्ट मीटर अलर्ट: 4000 घरों को मिला भारी-भरकम बिजली बिल का झटका! कहीं आपकी लिस्ट में तो नहीं पुराना बकाया?
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा