मनचलों की हरकतों से परेशान छात्रा ने पिया कीटनाशक
मेरठ । यूपी के मेरठ में दो साल से मनचलों से परेशान होकर छात्रा ने कॉलेज जाना बंद कर उसने दूसरे कॉलेज में एडमिशन ले लिया और कॉलेज से टीसी लेकर अपने चचेरे भाई के साथ लौट रही थी। इस दौरान बुलेट सवार दो मनचलों ने छात्रा को घेर लिया। उन्होंने उसे बाइक से खींच कर कपड़े फाड़ दिए। फिर मारपीट की। इसके बाद छात्रा ने घर आकर कीटनाशक पी लिया।
मेरठ के मवाना कस्बा में रहने वाली छात्रा श्री राम इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ती थी। कॉलेज में मनचलों द्वारा छात्रा को 2 साल से परेशान किया जा रहा था जिससे तंग आकर छात्रा ने कॉलेज जाना बंद कर दिया था। छात्रा के परिजनों ने उसका एडमिशन दूसरे कॉलेज में करा दिया। शुक्रवार को छात्रा पुराने कॉलेज से टीसी लेकर अपने ममेरे भाई के साथ बाइक से लौट रही थी। इस दौरान अक्षय रस्तोगी और यश गुप्ता बाजार में खड़े थे। आरोप है कि दोनों ने चलती बाइक से लड़की को खींच लिया, वह नीचे गिर गई। फिर आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब लोग इकट्ठा हुए तो दोनों बाइक लेकर भाग गए। आरोप है कि लड़की के कपड़े भी फाड़ दिए थे। परेशान होकर लड़की ने घर पहुंचकर कीटनाशक पी लिया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़की की मां की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दी है। 2 साल पहले भी पीड़िता की ओर से तहरीर दी गई थी। तब दोनों ने समझौता कर लिया था। मेरठ के एसपी ग्रामीण ने बताया कि मवाना थाना क्षेत्र के मवाना कस्बे की एक महिला ने कल सूचना दी कि उसकी बेटी अपनी ममेरे भाई के साथ कॉलेज जा रही थी। जहां उसके साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसकी ममेरे भाई के साथ मारपीट की। इसकी सूचना पर मवाना थाने में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी