भाजपा प्रवक्ता से अभद्रता के आरोप में टीएसआई निलंबित
लखनऊ। ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार शाम भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी की एसयूवी रोकी और चेकिंग करने के बाद हूटर उतरवा दिया। इस दौरान टीएसआई और प्रवक्ता में तीखी नोकझोंक हुई। मामले में भाजपा प्रवक्ता ने टीएसआई आशुतोष त्रिपाठी पर अभद्रता का आरोप लगा डीसीपी ट्रैफिक से शिकायत की। आशुतोष को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी परिवार समेत शनिवार शाम करीब छह बजे श्रीनगर से लौटे थे। वह एसयूवी से एयरपोर्ट से घर जा रहे थे। राकेश के मुताबिक एयरपोर्ट के पास ही टीएसआई आशुतोष त्रिपाठी ने चेकिंग के नाम पर एसयूवी रोकी और जांच के नाम पर उनसे व परिवार वालों से अभद्रता की। मामले की शिकायत उन्होंने डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित से की।
डीसीपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में टीएसआई की गलती पाई गई। इसलिए आशुतोष त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।दरअसल, हूटर, लाल-नीली बत्ती लगाने वालों (जो अधिकृत नहीं हैं) के खिलाफ अभियान चल रहा है। इसीलिए हूटर लगी एसयूवी रोकी गई, जिसमें भाजपा प्रवक्ता थे। चेक करने पर हूटर बजता पाया गया। इसी दौरान आपस में कहासुनी हो गई। हूटर उतरवाने को लेकर ही विवाद हुआ।राकेश त्रिपाठी का आरोप है कि एसयूवी में भाजपा का झंडा लगा होने की वजह से जानबूझकर टीएसआई ने उनकी एसयूवी रोकी थी। बाद में उन्होंने खुद ही झंडा उतार दिया। मामले में टीएसआई आशुतोष त्रिपाठी का पक्ष जानने के लिए उनको कई बार कॉल की गई, लेकिन रिसीव नहीं हुई।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई