ठाणे में अवैध रूप से रह रही दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार
मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने दो बांग्लादेशी महिलाओं को अवैध रूप से रहने के आरोप में हिरासत में लिया है साथ ही पुलिस ने उन्हें फ्लैट किराए पर देने के आरोप में दो लोगों को भी हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि महिलाओं को गुरुवार को अंबरनाथ के अडावली-ढोकली इलाके में एक आवास परिसर में छापेमारी कर पकड़ा। महिलाओं की पहचान फरजाना शिरागुल शेख (36) और बिथी उर्फ प्रिया (24) के रूप में हुई है। यह दोनों ही भारत में अपनी यात्रा और रहने के दस्तावेज पेश नहीं कर सकीं। पुलिस ने ताहिर मुनीर अहमद खान और गणेश चंद्र दास को भी गिरफ्तार किया है जिन्होंने महिलाओं को फ्लैट किराए पर दिया था। पुलिस पता लगा रही है कि आखिर ये लोग देश में कैसे घुसे। बता दें कि अब तक कई बांग्लादेशी नागरिकों को महाराष्ट्र, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से गिरफ्तार किया जा चुका है।
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को आरक्षण; किसानों के लिए नई व्यवस्था लागू
बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर कड़ी निगरानी, हर हिस्ट्रीशीटर के लिए तैनात होगा एक जवान
महंगा हुआ कच्चा तेल, अब आम आदमी की जेब पर बढ़ सकता है बोझ
सिंहस्थ में तीसरी आंख का पहरा, हर गतिविधि होगी कैमरों में रिकॉर्ड
अखिलेश यादव का संसद में बड़ा बयान, बोले- 'सरकार के साथ कोई डील तो नहीं हो गई?'
अदाणी पावर ने मारी बड़ी छलांग, पहली तिमाही के नतीजों ने किया निवेशकों को खुश
जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
JPSC विवाद पर रांची में उबाल, BJYM कार्यकर्ताओं ने तोड़ी बैरिकेडिंग
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर
शराब पीकर ड्राइविंग करना पड़ा भारी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म