हजारीबाग में रामनवमी का जुलूस रोकने पर हुआ बवाल.....
बड़कागांव (हजारीबाग)। बड़कागांव में महुदी से रामनवमी जुलूस लेकर मंगलवार दोपहर सैकड़ों रामभक्त सोनपुरा तो पहुंच गए, लेकिन वापस लौटने के दौरान प्रशासन द्वारा रोके जाने पर विवाद बढ़ गया। स्थिति यहां तक पहुंच गई कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। ग्रामीण भी उग्र हो गए।
बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी समेत चार से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पथराव हुआ। गांव की दो मचानों को फूंक दिया गया। सीओ के चालक विजय राम समेत आधा दर्जन ग्रामीणों के घायल होने की सूचना है। सीओ के चालक के सिर पर पत्थर से चोट लगी है।
घटना के बाद उपायुक्त नैंसी सहाय और एसपी अरविंद सिंह घटनास्थल पर ही कैंप कर रहे हैं। स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। पूरा विवाद 40 साल पुराना है। विवाद की वजह से प्रखंड के महुदी गांव मुस्लिम मोहल्ले से 40 वर्षों से जुलूस नहीं निकाला जा रहा था।
गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया
मंगलवार को ग्रामीण बिना प्रशासन की देखरेख में जुलूस शांतिपूर्वक निकाल कर सोनपुरा गांव मेलाटांड़ पहुंचे। इसकी सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस प्रशासन महुदी गांव पहुंचकर हरकत में आ गया। गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। बैरीकेडिंग कर दी गई। इसे लेकर ही बवाल हुआ।
अंचलाधिकारी के चालक विजय समेत दर्जनों ग्रामीण घायल महुदी के पुराने रास्ते से ग्रामीण जुलूस को वापस ले जाने की मांग कर रहे थे। काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन, वे नहीं माने। हल्के बल का प्रयोग किया गया है।- नैंसी सहाय, उपायुक्त हजारीबाग
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा