उत्तराखण्ड सरकार ने मुखिया धामी सहित रामलला के दर्शन किए
अयोध्या । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद रामलला अपने जन्म स्थान पर भव्य मंदिर में विराजित हुए हैं। यह विश्व के प्रत्येक सनातनी की भावनाओं की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस कालखंड में फिर से राम युग का आरंभ हुआ है।
मुख्यमंत्री धामी ने मंगलवार को मंत्रिमंडल के अपने सहयोगियों के साथ रामलला के दर्शन किए। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब वह लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते थे तब कई बार अयोध्या आए। उस समय यहां पर भगवान रामलला को टेंट में विराजे देखकर भावुकता होती थी। आज गर्व का अनुभव हो रहा है। टेंट से रामलला भव्य महल में विराजमान हो चुके हैं। सीएम धामी ने बताया कि अयोध्या में उत्तराखंड सदन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी से जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। उत्तराखंड और अयोध्या धाम का आपस में बहुत गहरा संबंध है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बड़ी संख्या में वहां के लोग यहां प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए आएंगे। ऐसे में सदन का निर्माण हो जाने से उत्तराखंडवासियों को सहूलियत होगी। जब उनसे पूछा गया कि राम मंदिर निर्माण का लाभ लोकसभा चुनाव में मिलेगा तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि प्रभु श्रीराम यत्र, तत्र, सर्वत्र हैं।
बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा