कर्मचारी का कॉलेज में शराब पीते हुए वीडियो वायरल
फरीदकोट। स्थानीय सरकारी बृजेन्द्रा कॉलेज के वाटर वर्क्स कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों द्वारा शाम के समय शराब की महफिल जमाने की वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को एक कर्मचारी अपना प्राइवेट पार्ट दिखाते हुए किसी का डर न होने की बात कर रहा है। इसके बाद कॉलेज प्रिंसीपल की शिकायत पर पुलिस द्वारा आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
प्राइवेट पार्ट दिखाकर किसी का डर न होने की कही बात
उल्लेखनीय है कि शहर में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्थानीय बृजेन्द्रा कॉलेज के वाटर वर्क्स के कार्यालय में शाम के समय कुछ चतुर्थ श्रेणी शराब की महफिल लगा कर बैठे हैं। जब उनसे वीडियो बनाने वाला इस बारे में सवाल करता है तो एक कर्मचारी द्वारा अपना प्राइवेट पार्ट दिखा कर किसी का डर ना होने की बात करता नजर आ रहा है।
इस तरह सरेआम सरकारी कार्यालय के परिसर में शराब पीने तथा किसी का डर न होने की बात करना बड़े सवाल खड़े कर रहा है। किस तरह इन कर्मचारियों को किसी का भी भय नहीं है और सरेआम शराब पी रहे हैं यह अपने-आप में एक बड़ी बात है।
हिरासत में लिए गए आरोपी
इस संबंध में जब सरकारी बृजेन्द्रा कालेज के प्रिंसीपल राजेश कुमार से बात की गई तो उनका कहना था कि वैसे तो वह क्षेत्र वाटर वर्क्स के अधीन आता है लेकिन उनके द्वारा पुलिस को शिकायत कर उक्त आरोपितों को गिरफ्तार करवा दिया गया है और अब पुलिस इस मामले में उनसे पूछताछ करेगी। दूसरी ओर थाना सिटी प्रभारी जगतार सिंह ने बताया कि आरोपितों को हिरासत में लेकर उनसे इस मामले में पूछताछ की जा रही है और उसके बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान