विजय माल्या का सनसनीखेज बयान: ‘बैंक ने मेरे कर्ज से ज्यादा वसूला’!
भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने दावा किया है कि भारतीय बैंकों के पास उनकी 14,131.6 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां है जो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के बकाया कर्ज से दोगुना से भी अधिक है. माल्या ने वित्त मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट 2024-25 में जानबूझकर चूक करने वालों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की वसूली के विवरण का कथित संदर्भ देते हुए कहा कि बैंकों ने ऋण वसूली न्यायाधिकरण के दिए गए 6,203 करोड़ रुपये के मुकाबले 14,131.8 करोड़ रुपये पहले ही वसूल लिए हैं.
माल्या ने एक्स पर किया पोस्ट
माल्या ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, ऋण वसूली न्यायाधिकरण के निर्णय के अनुसार, 6,203 करोड़ रुपये के कर्ज के खिलाफ 14,131.8 करोड़ रुपये की वसूली की गई. इसका सबूत मेरे यूके (यूनाइटेड किंगडम) दिवाला निरस्त करने के आवेदन में है. मुझे आश्चर्य है कि बैंक ब्रिटेन की अदालत में क्या कहेंगे.
रिपोर्ट में माल्या और 10 अन्य भगोड़े आर्थिक अपराधियों का विवरण साझा करते हुए कहा गया है कि 36 व्यक्तियों के संबंध में विभिन्न देशों को कुल 44 प्रत्यर्पण अनुरोध भेजे गए हैं. मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, माल्या के मामले में कुर्क की गई 14,131.6 करोड़ रुपये की संपत्तियां सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के हवाले कर दी गई हैं.
HTET रिजल्ट तैयार, गलत सवालों पर मिलेंगे ग्रेस मार्क्स; जल्द होगा ऐलान
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
पंजाब में नाबालिगों की ड्राइविंग पर सख्ती, अब माता-पिता पर होगी कार्रवाई
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन