गुरुग्राम के ग्रामीण 15 मई को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगाएंगे जाम
गुरुग्राम । दिल्ली जयपुर हाईवे किनारे मानेसर से आगे गांव राठीवास भुड़का और दिनौकरी के ग्रामीणों का जीवन दो दिशाओं में बंटा है। एक तरफ जीवन है, तो दूसरी तरफ मौत नजर आती है। मौत सिर्फ नजर नहीं आती, बल्कि अब तक 94 लोग हाइवे पर सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। 20 साल से ग्रामीणों की एक ही मांग है कि उनके गांव के पास एनएच-48 पर अंडरपास बना दिया जाए, लेकिन सत्ता हासिल करने के बाद ना तो उनकी पुकार को सांसद सुनता है, न ही विधायक। गांव राठीवास भुड़का और दिनौकरी के ग्रामीणों का आरोप है कि जब भी वे अपनी मांग को लेकर सांसद से बात करते हैं तो उन्हें केवल एक ही आश्वासन दिया जाता है कि उनका अंडरपास पास हो गया है। फाइल मंत्रालय में अटकी हुई है। अंडर पास न होने के कारण सड़क पार करते हुए इन तीनों गांव के लोग अब तक 94 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। तीन दिन पहले भी एक सेना का जवान की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसका बेटा बुरी तरह से घायल हो गया। ग्रामीणों ने अपनी आवाज तेज करते हुए रविवार को गांव में पंचायत बुलाई। पंचायत में निर्णय लिया गया कि बुधवार (15 मई) को ग्रामीण अंडरपास की मांग को लेकर दिल्ली-जयपुर हाईवे को जाम करेंगे। अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी मांग को लगातार अनसुना किया जा रहा है। पहले गांव में हुई पंचायत के दौरान चुनाव बहिष्कार किए जाने का भी फैसला किया गया था, लेकिन अब फैसले को बदलकर ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किए जाने का निर्णय लिया है। अधिकांश ग्रामीण ऐसे हैं जिनके खेत हाईवे के दूसरी तरफ हैं। उन्हें अपने खेतों तक जाने में भी परेशानी होती है। खेतों की तरफ जाने के लिए उन्हें करीब 5 किलोमीटर लंबा चक्कर काटना पड़ता है। ऐसे में अब उन्हें परेशान होकर यह सख्त कदम उठाना पड़ रहा है। जाम लगाने के बाद डीसी को मौके पर बुलाएंगे और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपने के बाद तब तक हाईवे से नहीं हटेंगे, जब तक उन्हें अंडरपास निर्माण की कोई निश्चित तारीख नहीं मिल जाती।
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
9 साल के बच्चे ने सिंधिया को खून से लिखा पत्र
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने