मणिपुर में राष्ट्रपति शासन के बाद हथियार सरेंडर का सिलसिला जारी
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद हथियारों का सरेंडर जारी है. बुधवार को 6 जिलों के लोगों अपनी इक्छा से हथियार जमा कराए हैं. पुलिस ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मणिपुर के 6 जिले में सुरक्षाबलों को कुल 104 हथियार और गोला-बारूद सौंपे गए हैं. सबसे अधिक हथियार इम्फाल पश्चिम जिले में सौंपे गए. इनमें 12 कार्बाइन मशीन गन और मैगजीन भी शामिल हैं. राज्पाल के आदेश के बाद कई हथियार सरेंडर हो चुके हैं.
राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने लोगों से लूटे गए और अवैध रूप से रखे गए हथियारों को सात दिन के भीतर स्वेच्छा से पुलिस के सुपुर्द करने की बात कही थी. उन्होंने आश्वासन दिया था कि इस अवधि के दौरान हथियार छोड़ने वालों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह अवधि समाप्त होने के बाद सुरक्षा बल कार्रवाई करेंगे.
13 फरवरी को मणिपुर में लगा था राष्ट्रपति शासन
मई 2023 से इम्फाल घाटी स्थित मैतेई और आसपास के पहाड़ी इलाकों में रहने वाले समूहों के बीच जातीय हिंसा में 250 से अधिक लोग मारे गए हैं. हजारों लोग बेघर हो गए हैं. मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के अपने पद से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद पूर्वोत्तर राज्य में राजनीतिक अनिश्चितता पैदा हो गई थी.केंद्र सरकार ने 13 फरवरी को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था. गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक अधिसूचना के अनुसार, मणिपुर विधानसभा, जिसका कार्यकाल 2027 तक है, को निलंबित कर दिया गया है.
9 फरवरी को CM एन बीरेन ने इस्तीफा दिया था
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने 9 फरवरी को अपना इस्तीफा गवर्नर को सौंपा था. गवर्नर अजय कुमार भल्ला ने इस्तीफा स्वीकार किया. बीरेन सिंह पर राज्य में 21 महीने से जारी हिंसा के चलते काफी दबाव था. विपक्षी पार्टियां भी लगातार NDA से इस मुद्दे पर सवाल पूछ रही थीं. इस्तीफे का फैसला लेने से पहले बीरेन सिंह ने रविवार सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की थी, जिसके बाद ही इस्तीफा दिया गया था.
100 से ज्यादा डॉक्टरों और नर्सों का अटैचमेंट खत्म
लग्जरी कार में विदेशी शराब की तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार
ट्विशा केस: गिरिबाला पर शिकंजा कसता हुआ, CBI ने तेज की जांच
कैंची धाम में श्रद्धा का संगम, ‘जय बाबा की’ से गूंजेगा पूरा धाम
सिद्धारमैया ने इस्तीफे के बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘आलाकमान के निर्देश माने’
बुजुर्ग महिला की मौत को लेकर कई सवाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
शेर शावकों की मौत से मचा हड़कंप, गिर में संक्रमण का खतरा बढ़ा
भूपेश बघेल बोले- जनता महंगाई से परेशान, पर्ची से कम करा दें पेट्रोल-डीजल के दाम
काकोली घोष का बड़ा आरोप: कल्याण बनर्जी पर दुर्व्यवहार का मामला लोकसभा अध्यक्ष तक पहुंचा
फायर NOC प्रक्रिया में बड़ा बदलाव! दिल्ली में निजी कंपनियों को भी मिली मंजूरी