Hrithik Roshan से मधुरिमा तुली ने मांगी माफी तो भड़के यूजर्स
नई दिल्ली। 'चंद्रकांता' में अपनी भूमिका के लिए मशहूर मधुरिमा तुली ने बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन से माफी मांगी है। मधुरिमा में दो साल पहले घटित हुए उस पल को याद किया जब ऋतिक से मिलकर वो फ्रीज हो गई थीं। मधुरिमा ने कहा कि वो ऋतिक की बहुत बड़ी फैन हैं और इस तरह अचानक जब वो उनसे मिले तो वो उस मोमेंट में फ्रीज हो गईं। मधुरिमा ने चिंता जताते हुए कहा कि शायद मेरा ऐसा करना ऋतिक को मेरा रूखा स्वभाव लगा हो।
मधुरिमा ने मांगी माफी
हालांकि उनके माफी मांगने के बावजूद, कमेंट सेक्शन में लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। मधुरिम ने अपनी पोस्ट में ऋतिक को टैग किया और माफी वाला एक इमोजी लगाया। उन्होंने लिखा, "हे ऋतिक मुझे कुछ कंफेस करना है। दो साल पहले एक जगह मैं आपसे टकराई थी और आपका फैन होने की वजह से आपको देखते ही मैं सन्न रह गई और वहीं फ्रीज हो गई। लेकिन इस बात का मुझे आज भी गम है और मुझे गिल्टी फील होती है कि आप सोच रहे होंगे कि मैं कितना रूड हूं। कहो ना प्यार है के बाद से मैं आपकी बहुत बड़ी फैन बन गई। अभी मुझे नहीं पता कि मैं आप तक कैसे पहुंचू लेकिन शायद सोशल मीडिया के जरिए मेरा मैसेज आप तक जरूर पहुंचेगा। मुझे उम्मीद है कि आप मुझे माफ जरूर करेंगे।"
लोगों ने किया ट्रोल
हालांकि, मधुरिमा की इस बात पर यूजर्स कमेंट सेक्शन में उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "बहुत अच्छा आपने कंफेस किया। बेचारा ऋितिक 2 साल से टेंशन में था। क्या से क्या गलती हो गई जो तुमने उसे इग्नोर किया।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "अगर ऋितिक ने जवाब नहीं दिया,तो यह काफी शर्मनाक होगा।" तो वहीं कुछ लोगों ने मधुरिमा को बिग बॉस में हुई उनकी और विशाल की लड़ाई उन्हें याद दिलाई।
मधुरिमा बिग बॉस 13 में नजर आई थीं। इस सीजन में उनके बॉयफ्रेंड विशाल आदित्य सिंह भी उनके साथ थे और दोनों की लड़ाइयां काफी ज्यादा फेमस हुई थीं। एक लड़ाई की वजह से ही मधुरिमा को घर से बाहर भी जाना पड़ा था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप