क्या हेमंत सोरेन को मिलेगी बेल?
रांची। जमीन घोटाला मामले में आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर ईडी कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा गया, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने अगली सुनवाई 23 अप्रैल को निर्धारित की है।
31 जनवरी को हुई थी हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बीते 31 जनवरी को ईडी ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले राजभवन जाकर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया। जमीन घोटाला प्रकरण में सोरेन 15वें आरोपित हैं।
उनसे पहले जांच एजेंसी 14 लोगों को पहले गिरफ्तार कर चुकी थी। इस मामले में ईडी के दस समन, मुख्यमंत्री के माध्यम से लगातार समन की अवहेलना, ईडी की पूछताछ में संतोषजनक जवाब का नहीं मिलना उनकी गिरफ्तारी का कारण बना।
जमीन घोटाले में कब-कब कौन-कौन हो चुके हैं गिरफ्तार
14 अप्रैल 2023 : प्रदीप बागची, अफसर अली उर्फ अफ्सू खान, सद्दाम हुसैन, इम्तियाज अहमद, तल्हा खान, फैयाज खान व भानु प्रताप प्रसाद।
चार मई 2023 : रांची के पूर्व उपायुक्त निलंबित आइएएस छवि रंजन।
सात जून 2023 : दिलीप कुमार घोष व अमित कुमार अग्रवाल।
तीन जुलाई 2023 : भरत प्रसाद व राजेश राय।
31 जुलाई 2023 : विष्णु अग्रवाल।
11 अगस्त 2023 : प्रेम प्रकाश।
31 जनवरी 2024 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा