बहराइच में फिर भेड़िए का हमला: सो रही महिला पर किया अटैक
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़िए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। भले ही अब तक 5 भेड़ियों को पकड़ा जा चुका है, लेकिन छठे भेड़िए की दहशत अब भी जारी है। ताजा मामला खैरीघाट थाना क्षेत्र के रायपुर कोरियन टेपरा गांव का है, जहां बुधवार देर रात एक भेड़िए ने सो रही महिला पर हमला कर दिया।
रायपुर कोरियन टेपरा गांव में बुधवार रात को 55 वर्षीय महिला अपने घर के अंदर खाट पर सो रही थी। अचानक, छठे भेड़िए ने महिला की गर्दन दबोच ली और उसे खींचने की कोशिश करने लगा। महिला की चीख-पुकार सुनकर उसकी बहू मौके पर पहुंची और शोर मचाया, जिससे भेड़िया डरकर जंगल की ओर भाग गया। भेड़िए के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
यह पहली बार नहीं है जब इस भेड़िए ने हमला किया हो। इससे पहले 10 सितंबर की रात को इस आदमखोर भेड़िए ने दो अलग-अलग गांवों में हमले किए थे, जिनमें 11-11 साल की दो बच्चियां बुरी तरह घायल हो गईं। गदेरन पूर्वा गांव की 11 वर्षीय सुमन और खैरीघाट की शिवानी को भेड़िए ने अपना निशाना बनाया था। दोनों बच्चियां इस समय अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है।
भेड़िए के इन लगातार हमलों से ग्रामीणों में भारी दहशत फैली हुई है। लोग अपने घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं और रात को सोने के दौरान सतर्क रहते हैं। प्रशासन की ओर से भेड़िए को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है, लेकिन अब तक भेड़िए को पकड़ने में सफलता नहीं मिली है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही