जबलपुर में महिलाओं की बगावत, शराब माफियाओं से भिड़ीं और अवैध दारू को किया नष्ट
जबलपुर। जबलपुर के सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरगी में अवैध शराब के बढ़ते कारोबार से परेशान महिलाओं ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया. जब पुलिस कार्रवाई नहीं कर पाई तो महिलाओं ने अपने परिवारों और समाज को शराब की बुराई से बचाने के लिए सीधे शराब माफिया का सामना किया. गांव में चोरी-छिपे महुआ से शराब बनाने वालों पर उन्होंने धावा बोला और मौके पर मिली अवैध शराब को नष्ट कर दिया.
शराब माफियाओं के खिलाफ महिलाओं ने संभाली कमान
गांव की महिलाओं का कहना है कि लंबे समय से बरगी में अवैध शराब बनाई और बेची जा रही थी. इसकी वजह से गांव के अधिकांश पुरुष शराब की लत में पड़ गए हैं, जिससे पारिवारिक कलह बढ़ रही है और माहौल बिगड़ता जा रहा है. कई बार महिलाओं ने सिहोरा थाने में भी शिकायतें दीं और कार्रवाई की मांग की, लेकिन जब पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो उन्होंने खुद ही इन माफियाओं के खिलाफ कमान संभाल ली. शनिवार सुबह महिलाओं ने अवैध शराब के ठिकाने पर पहुंचकर वहां तैयार की जा रही बड़ी मात्रा में शराब को कब्जे में लेकर नष्ट कर दिया. इस दौरान शराब माफिया के गुर्गों ने उन्हें डराने और अपमानित करने की कोशिश की, लेकिन महिलाएं डटी रहीं और साफ कह दिया कि ”अब गांव में शराब न तो बनेगी और न बिकेगी.” उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी ने दोबारा शराब बनाना या बेचना शुरू किया, तो अंजाम गंभीर होगा.
गांव में शराब ब्रिकी पर होगी कार्रवाई
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. बरगी गांव की महिलाओं ने जो कदम उठाया है, वह सराहनीय है. उन्होंने बताया कि सिहोरा पुलिस को गांव में शराब की बिक्री पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं और इस अभियान में पुलिस पूरी तरह से महिलाओं का सहयोग करेगी.
होमगार्ड प्लाटून कमांडर भर्ती रद्द, हाई कोर्ट ने नए विज्ञापन के दिए निर्देश
पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम डॉ. मोहन, बोले- ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं
शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री Lakhma समेत 59 लोगों की पेशी
उज्जैन की केमिकल कंपनी में 30 कर्मचारियों का कान खराब, हियरिंग मशीन लगी
शाह की मौजूदगी में शुभेंदु का नामांकन, ममता पर बरसे गृह मंत्री; भवानीपुर में TMC-BJP भिड़ंत
जबलपुर-बैतूल से सीधे इंदौर जाने के लिए नया फोरलेन बायपास मंजूर
विदेश का सोना और 3 करोड़ कैश नक्सलियों के पास कैसे पहुंचा? जांच शुरू
ग्वालियर में बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला किया, गोलीबारी में बचीं जानें
मंदसौर में मानव शरीर के अंश मिले, पुलिस ने शुरू की जांच