बिहार के कई हिस्सों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट
पटना। एक बार फिर बिहार में मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने आज 19 और कल 20 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान विजिबिलिटी बेहद कम हो सकती है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका है। खासकर सुबह के समय कोहरे की चादर छाए रहने से लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर और उत्तर-पश्चिम बिहार के जिलों में घने कोहरे की संभावना अधिक है। सीमांचल, कोसी, मिथिला और उत्तर मध्य बिहार के इलाकों में सुबह के समय दृश्यता 50 से 100 मीटर तक सिमट सकती है। ऐसे में वाहन चालकों को धीमी गति से चलने, फॉग लाइट का इस्तेमाल करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि अगले चार दिनों में राज्य के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। इससे पिछले कुछ दिनों से चल रही कड़ाके की ठंड और कनकनी से लोगों को कुछ हद तक राहत मिलेगी। दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने से धूप की गर्माहट महसूस होगी, जिससे जनजीवन सामान्य होने लगेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पड़ रहा है, जिसके कारण आसमान साफ रहने की संभावना है। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। हालांकि, रात और सुबह के समय ठंड बनी रहेगी और कोहरे की स्थिति गंभीर बनी रह सकती है।
राशिफल 4 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बाघ गणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न
हरीश रावत के ‘राजनीति अवकाश’ पर पार्टी में घमासान, हरक सिंह रावत का तंज
महा-सावधान! 50 किमी/घंटा रफ्तार तक चलेंगी तूफानी हवाएं, आंधी-बारिश और ओलों का खतरा
राज्य में कृषि एवं जैव ईंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
बदलाव की बयार : जहॉ था डर और प्यास वहाँ अब विकास: लखपाल बना नई उम्मीद की मिसाल
पॉलिटिकल ‘चुप्पी’ पर हरीश रावत का बड़ा बयान, सियासत में हलचल
ईरान-इजरायल संघर्ष और होर्मुज संकट के बीच, रूस से भारत को बड़ी राहत
नवजीवन की ओर बढ़ते कदम
लकड़ी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, पिकअप वाहन जब्त