प्रेम विवाह करने के कारण युवक की चाकू से गोदकर हत्या
यमुनानगर। (Haryana Crime Hindi News) दूसरी बिरादरी में प्रेम विवाह करने की रंजिश में हनुमान कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय अभिषेक का चाकुओं से गोदकर मर्डर कर दिया गया। जिस युवती से उसने प्रेम विवाह किया उसके भाइयो ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। हमले में अभिषेक के दो साथी आकाश व अभिषेक भी घायल हो गए। जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
युवती ने एक साल पहले किया था प्रेम विवाह
आकाश की ओर से पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, हनुमान कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय अभिषेक ने गधौली कालोनी निवासी निशा से एक वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। इस विवाह से निशा के परिवार के लोग खुश नहीं थे। जिसके चलते अभिषेक व निशा इस समय पंजाब के जीरकपुर में रह रहे थे।
मृतक अभिषेक का फाइल फोटो।
दो दिन पहले वह अपने ताऊ की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए था। रविवार की रात विदाई होने के बाद अभिषेक अपने दोस्तों के साथ कॉलोनी में ही कार में बैठा हुआ था। तभी दो बाइकों पर निशा का भाई सचिन गुर्जर, चन्ना सिंह अपने साथियों आर्यन, राहुल उर्फ टिंकू, अभिषेक कुमार व अन्य के साथ आए।
बचाने आए लोगों को आरोपियों ने रॉड से पीटा
आरोपितो ने आते ही अभिषेक पर चाकुओं से हमला कर दिया। बीच-बचाव में शशिकांत व आकाश आए तो उनको भी रॉड से पीटा गया। चाकुओं से वार कर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देखकर हमलावर भाग निकले। गंभीर रूप से घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां पर अभिषेक को मृत घोषित कर दिया गया।
पोस्टमार्टम हाउस पर परिवार का हंगामा
अभिषेक की हत्या का पता लगते ही पोस्टमार्टम हाउस पर स्वजन व उसके दोस्तों की भीड़ जमा हो गई। हत्या को लेकर उनमें रोष बना हुआ था। वही पत्नी निशा का रो रोकर बुरा हाल था। वह दो बार बेहोश भी हुई। किसी तरह से उसे संभाला। शायरी यमुनानगर थाना प्रभारी (Yamunanagar Police) जगदीश चंद्र ने बताया कि मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है आरोपियों की तलाश की जा रही है प्रेम विवाह को लेकर रंजिश में यह हत्या की गई है।
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
9 साल के बच्चे ने सिंधिया को खून से लिखा पत्र
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने