मौनी अमावस्या पर अवधेशानंद गिरि, बाबा रामदेव और हेमा मालिनी ने किया स्नान
नई दिल्ली। महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के लिए मंगलवार-बुधवार दरम्यानी रात से ही भक्तों का सैलाब संगम तट पर उमड़ा। तभी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। इस भगदड़ के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने आस्था का डुबकी लगाई। इस दौरान जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज और योग गुरु बाबा रामदेव ने भी पवित्र स्नान किया। संगम में डुबकी लगाने के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा महसूस हो रहा है।
हेमा मालिनी ने स्नान करने के बाद कहा कि मुझे आनंद का अनुभव हो रहा है। ऐसा स्नान मैंने कभी नहीं किया और बहुत खास दिन है। यह मेरा सौभाग्य है। मुझे यहां स्नान का स्थान मिला, वह भी अपने गुरु स्वामी श्री अवधेशानंद जी के सानिध्य में। योग गुरु बाबा रामदेव भी यहां हैं। ये मेरा सौभाग्य है। महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर उन्होंने कहा कि इस घटना के बारे में सुना है। अभी मुझे इस घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी नजर रख रहे हैं। पीएम मोदी घटना को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से 3 बार फोन पर बात कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि भगदड़ में कई लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। विशेष सतर्कता बरतते हुए अखाड़ा परिषद ने पहले अमृत स्नान रद्द करने का फैसला लिया था। हालांकि, अब अखाड़ा परिषद ने कहा है कि भीड़ छंटने के बाद अखाड़े स्नान के लिए जाएंगे। लोगों को संगम क्षेत्र से बाहर निकालने के लिए बैरिकैडिंग हटा दी गई है। अब भी संगम तट पर लोगों की भीड़ मौजूद है। भगदड़ के बाद भी लोग संगम तट की तरफ जाने की कोशिश कर रहे हैं। साधु-संत लोगों से संगम तट पर न जाने की अपील कर रहे हैं।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल