उसने कहा, 'चुप रहो, कुछ मत बोलो' और भजन गाने लगी... एक अनोखी घटना
इंदौर: इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में बीती रात एक अनोखी घटना ने मानवता की मिसाल पेश की। कई दिनों से पुलिस को क्षेत्र में आधी रात को लोगों द्वारा घरों के दरवाजे खटखटाने की शिकायत मिल रही थी, लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा था। सोमवार-मंगलवार की रात करीब 2 बजे एक बेसहारा बुजुर्ग महिला अनोखी घटना पुलिस लाइन स्थित एसीपी विवेक सिंह चौहान के घर पहुंची और दरवाजा खटखटाने लगी। वह जोर-जोर से चिल्ला भी रही थी। उन्होंने बाहर आकर देखा तो महिला नजर नहीं आई।
एसीपी ने टीम बुलाई। तलाश करने पर वह खेत में नजर आई। अधिकारी के परिजन और पुलिस टीम ने महिला को खिचड़ी खिलाई और आश्रम ले गए। सदर बाजार थाना प्रभारी जयेंद्र दत्त शर्मा ने बताया, सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला रात में घरों के दरवाजे खटखटा रही है। इस पर तत्काल महिला की तलाश शुरू की गई। काफी प्रयास के बाद महिला घने अंधेरे में खाली खेत में बैठी नजर आई। पुलिस के पहुंचने पर महिला भड़क गई, 'चुप रहो, एक दम न बोलो' कहने लगी और भजन गाने लगी। पुलिस ने उसे खाना खिलाया और काउंसलिंग के बाद वृद्धाश्रम भेज दिया।
मानसिक हालत ठीक नहीं
एसीपी विवेक सिंह चौहान ने बताया कि महिला की मानसिक हालत कमजोर लग रही है। पुलिस उसकी पहचान और उसके परिवार का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
डर का माहौल
एसीपी के घर का दरवाजा खटखटाने से पहले महिला ने कई लोगों के दरवाजे खटखटाए थे। आधी रात को खटखटाने और चिल्लाने की आवाज से इलाके में डर का माहौल बन गया था।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल