वैशाली में युवक की गला रेतकर हत्या, शव को जलाने का प्रयास
वैशाली: वैशाली जिले की जनदाहा थाना क्षेत्र के बहसी चौक के निकट झाड़ी में एक युवक का गला रेत कर हत्या का मामला समाने आया है. युवक का शव झाड़ी में फेंका हुआ जली अवस्था में मिला. बताया जा रहा है कि युवक का गला काटकर उसे तड़पता हुआ झाड़ी में फेंक दिया गया और आस-पास की झाड़ी में आग भी लगा दी गई थी. हत्या कर शव जलाने का अपराधियों ने प्रयास भी किया था. बताया जा रहा है कि महेश को जुआ खेलने की लत थी और कल देर रात युवा खेलकर किसी से विवाद हुआ था. उसके बाद साथ खेलने वालों ने ही गला रेतकर हत्या कर दी और पास की एक झाड़ी में फेंक दिया. पहचान ना मिले और शव भी बुरी तरीके से जल जाए. इसके लिए झाड़ी में आग लगा दी थी.
वहीं, घटना की सूचना पुलिस को मिली मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में लगी है. बताया जा रहा है कि महेश जंदाहा थाना क्षेत्र के बहसी ही रहने वाला था, उसके पिता सुनील सहनी के रूप में पहचान की गई है. वहीं गुरुवार की सुबह हत्या से आक्रोशित जहां स्थानीय लोग और परिवार के लोगों ने जनदाहा चौक को पूरी तरीके से जामकर दिया.
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल