रणजी ट्रॉफी 2025: रणजी ट्रॉफी में केएल राहुल का फीका प्रदर्शन, 24 डॉट गेंदें
KL Rahul: रणजी ट्रॉफी के कमबैक मैच विराट कोहली जब पहली पारी खेलने उतरेंगे तो क्या करेंगे, इस सवाल का जवाब भले ही अभी आना हो. लेकिन केएल राहुल का रिपोर्ट कार्ड आ चुका है. रणजी ट्रॉफी की पिच पर केएल राहुल की 5 साल बाद वापसी हुई. मगर उनका प्रदर्शन उनके वापसी को दमदार नहीं बना सका. केएल राहुल अपने सबसे अजीज दोस्त मयंक अग्रवाल के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे. मगर उनके सामने उनका हाल बुरा दिखा. 24 गेंदों पर रन बनाने से नाकाम रहने वाले केएल राहुल की रणजी की पिच पर 5 साल बाद वापसी बेहद फीकी रही.
न की साझेदारी करने के बाद हुए आउट
केएल राहुल ने मयंक अग्रवाल के साथ 53 रन की पार्टनरशिप कर अभी कर्नाटक के स्कोर को 99 रन तक पहुंचाया ही था, कि वो आउट हो गए. ऐसा तब हुआ जब पहले दिन के खेल में दूसरा सेशन खेलने उतरे. पहले सेशन में 16 रन बनाकर नाबाद रहने वाले राहुल ने दूसरे सेशन में अभी अपने स्कोर में 10 रन ही और जोड़े थे कि वो आउट हो गए.
वापसी पर नहीं चला बल्ला
केएल राहुल की इनिंग हरियाणा के खिलाफ 37 गेंदों की रही, जिसमें से 24 गेंदें उन्होंने डॉट खेली. मतलब उन गेंदों पर कोई रन नहीं बनाए. केएल राहुल के बल्ले से 37 गेंदों पर 26 रन निकले, जिसमें 4 चौके शामिल रहे. केएल राहुल पहली पारी में तो 26 रन पर आउट हो गए. लेकिन उनके लिए मैच में अभी एक पारी बची है, जिसमें कुछ बड़ा कर वो अपने रणजी कमबैक को रोचक बना सकते हैं. देखना ये है कि वो उस मौके को भुना पाते हैं या नहीं.
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल