सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दो युवक गिरफ्तार, युवतियों को परिजनों के हवाले किया गया
लहलादपुर: जनता बाजार पुलिस ने जनता बाजार नदिया पार एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो युवक युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है।
जिले के कोपा थाना क्षेत्र के साधपुर निवासी चंदन कुमार और सिवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान निवासी रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों युवकों को पुलिस ने न्यायालय में समर्पित किया है। दोनों युवतियों के अभिभावक को बुलाकर उनके हवाले कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, जनता बाजार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भेटवलिया गांव के आकाश कुमार के द्वारा जनता बाजार के नदिया पार स्थित कृष्णा होटल में देह व्यापार का धंधा चलवाया जाता है।
उसके उपरांत पुलिस ने टीम गठित कर होटल में छापेमारी की। छापेमारी के क्रम में पुलिस ने दो युवक युवतियों को होटल के दो अलग-अलग कमरों से आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।
मौके से पुलिस ने दो एटीएम कार्ड, नकदी और आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। गौरतलब है कि जनता बाजार में सेक्स रैकेट का धंधा कोई नया नहीं है। पिछले एक सालों में पुलिस ने जनता बाजार के लगभग आधा दर्जन होटल, रेस्टोरेंट और मैरेज हाल में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
इस तरह की छापेमारी के बाद पुलिस पर आरोप भी लगते हैं। कई लोगों का मानना है कि होटल, गेस्ट हाउस या रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट का धंधा नहीं चलता है। बल्कि बालिग प्रेमी जोड़े अपनी मर्जी से होटल में आते हैं। इसमें होटल संचालकों की कोई मिलीभगत नहीं होती है।
रेस्टोरेंट संचालक सिर्फ इन प्रेमी जोड़ों को होटल का कमरा उपलब्ध कराते हैं और उन कमरों का किराया वसूलते हैं। छापेमारी में पकड़े जाने के बाद पुलिस इसको अनैतिक देह व्यापार से जोड़ देती है। बाद में न्यायालय में जाने के बाद ये मामले आपसी सहमति या प्रेम प्रसंग का निकलता है।
हालांकि, कुछ मामलों में पुलिस ने नाबालिग लड़कियों को भी आपत्तिजनक हालत में इन रेस्टोरेंट से गिरफ्तार किया था। इस संबंध में जनता बाजार थाना प्रभारी ने बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
क्या है अमित शाह का ‘ट्रिपल D’ फॉर्मूला? बंगाल में घुसपैठ पर सख्ती का प्लान
छतरपुर में ग्रामीणों का विरोध, केन-बेतवा लिंक परियोजना पर उठे सवाल
सांप पर भी भरोसा किया जा सकता है, लेकिन भाजपा पर नहीं’—चुनावी रैली में ममता बनर्जी का हमला
लालू बनाम नीतीश: सबसे बड़ा अंतर क्या? शिवानंद तिवारी ने खोला राज, क्यों तमतमा गए थे सीएम
केकेआर के खिलाफ ऋषभ पंत के खराब प्रदर्शन पर मोहम्मद कैफ भड़के, उठाए सवाल
अनोखा ग्रीन कॉरिडोर: 14 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, 7 घंटे का सफर घटकर 2.30 घंटे
रायपुर में RTO क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी