BCCI के वीडियो में मिले कई सवालों के जवाब
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम आज से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकिल में प्रवेश कर रही है। इस साइकिल के पहले टेस्ट में आज भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से होगा। यह मुकाबला हेडिंग्ले में खेला जाएगा।
5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए इंग्लैंड टीम अपनी प्लेइंग 11 का एलान कर चुकी है। वहीं भारत की अंतिम 11 टॉस के दौरान ही पता चलेगी। हालांकि, ऋषभ पंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में काफी हद तक तस्वीर साफ कर दी थी।
4 नंबर पर उतर सकते हैं गिल
भारतीय उपकप्तान ने बुधवार को संकेत दिए थे कि कप्तान शुभमन गिल 4 नंबर पर उतर सकते हैं। वहीं पंत खुद 5 नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। 3 नंबर पर किसे मौका मिलेगा यह पंत ने स्पष्ट नहीं किया था।
हालांकि, बीसीसीआई ने आज एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो से अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले टेस्ट में करुण नायर को प्लेइंग 11 में मौका मिला सकता है। अगर करुण अंतिम 11 में जगह बनाते हैं तो उन्हें 3 नंबर पर उतारा जा सकता है। उन्होंने पिछले 8 साल से कोई टेस्ट नहीं खेला है।
नायर ने कही दिल की बात
बीसीसीआई द्वारा एक्स पर शेयर वीडियो में करुण नायर ने कहा, "मेरा टारगेट हमेशा इस टीम में वापसी करना था। हर दिन जब मैं उठता था, तो मैं सोचता था कि मैं कैसे वापसी कर सकता हूं। एक बार फिर भारतीय जर्सी पहनना एक खास एहसास है।"
नायर के टेस्ट करियर पर एक नजर
- करुण नायर ने आखिरी टेस्ट मार्च 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला में खेला था।
- इसके बाद से वह भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने की जद्दोजहद में लगे हुए थे।
- इस दौरान उन्होंने कई बार घरेलू क्रिकेट में अपने आप को साबित भी किया।
- करुण नायर ने नवंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ मोहाली में टेस्ट डेब्यू किया था।
- उन्होंने अपने करियर में अब तक खेले 6 टेस्ट की 7 पारियों में 374 रन बनाए हैं।
- इग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में नायर ने नाबाद 303 रन की पारी खेली थी।
गैस संकट में डीलरों का खेल: उपभोक्ताओं से ठगी कर कमाए 28 लाख रुपए, हुआ बड़ा खुलासा
बर्फ में लिपटा केदारनाथ धाम, यात्रा पर संकट गहराया; मौसम विभाग का आज भी अलर्ट जारी
‘पहले प्यार को दूसरा मौका नहीं मिलता’, लक्ष्य-अनन्या की ‘चांद मेरा दिल’ की पहली झलक रिलीज
कूचबिहार में पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘TMC का डर या BJP का भरोसा’, बंगाल में दो ही विकल्प
83 की उम्र में भी एक्टिव Amitabh Bachchan, आने वाली फिल्मों से करेंगे धमाल
ट्रंप की बड़ी चेतावनी: मंगलवार रात 8 बजे तक ईरान पर हमले का ऐलान, होर्मुज पर बढ़ा तनाव
असली सोने की जगह नकली गहने लेकर फरार हुई महिलाएं, पुलिस और CCTV भी रह गए हैरान
पति या हैवान? लाठी से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, फिर खून से सने शव के साथ गुजारी रात, बच्चे भी थे मौजूद
इस वीक OTT पर एंटरटेनमेंट का धमाका, ‘तू या मैं’ से ‘ओ रोमियो’ तक धूम