गुरनाम चढूनी की मौजूदगी में छात्र न्याय महापंचायत पर रोक, SP ने कहा- 'नहीं मिली इजाजत'
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के आंदोलनरत विद्यार्थियों की छात्र न्याय महापंचायत के लिए किसान संगठन, छात्र संगठन ,सामाजिक संगठनों के लोग विद्यार्थियों के समर्थन में आए हैं। महापंचायत में किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी पहुंचे। दूसरी ओर जिला प्रशासन ने धारा 163 लागू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि छात्र न्याय महापंचायत के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है।
एचएयू गेट नंबर चार के सामने आयोजित की जा रही छात्र न्याय महापंचायत में सुबह 10 बजे से ही लोग पहुंचना शुरु हो गए थे। छात्र न्याय महापंचायत को लेकर काफी संख्या में लोग एकत्र हो चुके हैं। छात्र न्याय महापंचायत में मंच का संचालन खुद छात्र ही कर रहे हैं। छात्र न्याय महापंचायत में पहुंचे युवाओं ने छात्र एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। विद्यार्थियों ने फिर से दोहराया कि हमारी पहले दिन से ही 8 मांग हैं।
रेवाड़ी जिले के बावल कैंपस से आए विद्यार्थियों ने कहा कि हम सभी अब एचएयू में ही धरना देंगे। विद्यार्थियों ने कहा कि परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की संख्या गलत बताई जा रही है। एक विद्यार्थी ने तीन पेपर दिए तो यूनिवर्सिटी प्रशासन उसे तीन बता रहा है। विद्यार्थियों का मनोबल कमजोर करने के लिए इस तरह से षडयंत्र किए जा रहे हैं। बावल में केवल 10 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है।वह भी शिक्षकों या किसी दबाव में परीक्षा दे रहे हैं।
एचएयू प्रशासन ने एमएससी व पीएचड़ी के विद्यार्थियों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति में कटौती कर दी थी। जिसको लेकर 10 जून को विद्यार्थी कुलपति कार्यालय पर विरोध जताने पहुंचे थे। जहां सुरक्षा कर्मियों के साथ विद्यार्थियों का टकराव हुआ। इसके बाद विद्यार्थी कुलपति आवास पर प्रदर्शन करने केलिए पहुंचे। 10 जून की रात करीब 10 बजे विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज किया गया। जिसमें तीन विद्यार्थियों के सिर फूट गए थे।विद्यार्थियों का आरोप है कि कुलपति के समक्ष प्रोफेसर व सुरक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों पर लाठी बरसाई। जिसके बाद से विद्यार्थी धरने पर हैं।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
डॉ. विद्यासागर दुबे 'महा एक्यूपंक्चर रत्न पुरस्कार 2026' से सम्मानित !
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में