Hola Mohalla से पहले बड़ी तैयारी, श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम
चंडीगढ़श्री। आनंदपुर साहिब में चल रहे होला मोहल्ला समारोह के लिए पंजाब सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए ‘ऑल वेदर’ स्थायी टेंट सिटी स्थापित की है। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने बताया कि 300 कमरों वाली यह टेंट सिटी वर्षभर खुली रहेगी और आगे इसका विस्तार भी किया जाएगा। बुकिंग के लिए पोर्टल व एप तैयार किए जा रहे हैं तथा इसे मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि एयर कंडीशनर सुविधा के साथ यह देश की पहली स्थायी टेंट सिटी है। पिछले वर्ष अस्थायी ढांचे की सफलता और मुख्यमंत्री भगवंत मान के निरीक्षण के बाद इसे स्थायी रूप देने का निर्णय लिया गया। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
पर्यावरण व सुविधा पर विशेष फोकस
समारोह के दौरान सिंगल-यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सभी लंगर स्थलों पर बायोडिग्रेडेबल विकल्प उपलब्ध कराने का खर्च वहन करेगा। उपयोग में आने वाली प्लेट, कप और अन्य सामग्री गैर-प्लास्टिक व पर्यावरण अनुकूल होगी। पवित्र नगरी को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। पांच प्यारों के पार्क का नवीनीकरण किया गया है, जबकि भाई जैता जी संग्रहालय समेत ऐतिहासिक स्थल श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं।
पार्किंग, ट्रॉली सिटी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से आने वाली संगत को ध्यान में रखते हुए 28 समर्पित पार्किंग जोन, दो विशेष ट्रॉली सिटी और ट्रॉली स्ट्रीट बनाई गई हैं। माझा- दोआबा क्षेत्र से आने वालों को चरण गंगा के निकट और मालवा-चंडीगढ़ की ओर से आने वालों को झिंझड़ी स्थित केंद्र में ठहराया जाएगा। तख्त श्री केसगढ़ साहिब और किला आनंदगढ़ साहिब तक पहुंचाने के लिए 100 ई-रिक्शा शटल सेवाएं चलाई जाएंगी। चरण गंगा स्टेडियम व प्रमुख स्थलों पर एंबुलेंस तैनात हैं और आम आदमी क्लिनिक कार्यरत हैं। मुख्य मार्गों पर त्रिस्तरीय बैरिकेडिंग लागू की गई है। 2 और 3 मार्च की शाम विरासत-ए-खालसा में भव्य आतिशबाजी होगी। लाइव प्रसारण के लिए 20 बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। स्कूलों को मिल रही धमकियों पर मंत्री ने कहा कि यह गंभीर विषय है और जांच जारी है।
गर्मी से बचने का आसान तरीका: ट्राय करें ये पारंपरिक ठंडे पेय
होटल कांड में बड़ा खुलासा: शाहीन अफरीदी पर 10 लाख PKR का जुर्माना
अस्पताल में गंदगी देख भड़के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, खुद सफाई में जुटे
क्यों रोने लगे रवींद्र जडेजा? चेन्नई के खिलाफ मैच का वीडियो वायरल
असम बीजेपी का संकल्प पत्र: UCC लागू करने का वादा, ये भी किए गए अन्य घोषणाएँ
जीतू पटवारी ने किसानों पर बीजेपी को घेरा, कहा- आठ गुना आय वाले किसान टेलिस्कोप से भी नहीं मिल रहे
भोपाल में दिखा अद्भुत ‘मून हेलो’, चांद के चारों ओर चमकदार घेरा
13 साल के वैभव पर 10 करोड़ लगाने को क्यों तैयार था राजस्थान रॉयल्स? अब सामने आई पूरी कहानी
जैक स्नाइडर का हुमा कुरैशी को सरप्राइज, सोशल मीडिया पर लिखी खास बात
‘मुझे खुशी है कि मुझे मारा नहीं गया’: कुब्रा सैत का मज़ेदार बयान