दो पक्षों में खूनी संघर्ष: 6 लोग घायल, फसल कटाई को लेकर हुआ झगड़ा
नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नरसिंहपुर (Narsinghpur) में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में छह लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह पूरी घटना पलोहा थाना अंतर्गत धोखेड़ा गांव की है। जहां मंगलवार को दो पक्षों में धान की फसल कटाई को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते विवाद शुरू हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष आक्रामक हो गए। इसी दौरान लाठी-डंडे चलने शुरू हो गए। इस झगड़े ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।
वहीं इस विवाद में छह लोग घायल हुए है। जिन्हें गाडरवारा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया। फिलहाल पुलिस खूनी संघर्ष से जुड़े लोगों से पूछताछ कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
अवैध रेत खनन में बढ़ती हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, फॉरेस्ट गार्ड हत्या मामले में 13 को सुनवाई
सिर्फ अनाज उगाने से नहीं बढ़ेगी आय, खेती में बदलाव जरूरी
पाटन में प्रॉपर्टी विवाद बना हिंसक, गोलीबारी में अधेड़ पर जानलेवा हमला
रेल यात्रियों के लिए राहत, 14 ट्रेनें फिर से शुरू
नीतीश कुमार पहली बार बने राज्यसभा सांसद, सी. पी. राधाकृष्णन ने दिलाई सदस्यता
केकेआर मैच में मुकुल चौधरी की बल्लेबाजी पर फिदा हुए सुनील गावस्कर
कृति सैनन पहुंचीं भोपाल, कक्षा से पंचायत तक विकास कार्यों का लिया जायजा
पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के छोटे भाई का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
जबलपुर मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान योजना में बड़ा वित्तीय घोटाला