उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, रोजमर्रा की चिंताओं पर विशेषज्ञों से राय
भारतीय मानक ब्यूरो, फ़रीदाबाद शाखा कार्यालय की डायरेक्टर विभा रानी के अनुसार उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर 16 में आरएसईटीआई बिल्डिंग में आयोजित किया गया. जिसमें आरएसईटीआई समूहों के 50 सदस्य शामिल हुए. हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. केनरा बैंक के आरएसईटीआई के प्रमुख पीयूष गोयल भी शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में गौरव कुमार(स्टैंडर्ड प्रमोशन ऑफिसर) ने कार्यक्रम का एजेंडा बताया और बी रोहित रेड्डी (डिप्टी डायरेक्टर) ने भारतीय मानक ब्यूरो के बारे में कुछ मूल्यवान जानकारी दी और प्रतिभागियों से BIS केयर ऐप, हॉलमार्किंग, अनिवार्य उत्पाद प्रमाणन और रोज़मर्रा की ज़िंदगी में गुणवत्ता और मानकों के महत्व के बारे में चर्चा की.
बीआईएस केयर ऐप का लाइव डेमों भी गौरव कुमार के द्वारा विस्तार से बताया गया. सभी प्रतिभागिओ से बीआईएस केयर ऐप्लिकेशन डाउनलोड करवाए.इस समारोह में लोगों ने इसमें बहुत रुचि से भाग लिया और हॉलमार्किंग, गैस सिलेंडर, अग्निशामक यंत्र, गैस स्टोव और एयर कंडीशनर जैसे विभिन्न उत्पादों के बारे में सवाल पूछे. उनके सवालों के विस्तृत और संतोषजनक जवाब दिये गए.
कार्यक्रम के अंत में सीमा त्रिखा ने बीआईएस की पहलों के बारे में जमकर तारीफ़ की और इस तरह के और कार्यक्रम कराये जाने के लिये कहा, जिससे और जागरूकता समाज में पहुंचे.
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
डॉ. विद्यासागर दुबे 'महा एक्यूपंक्चर रत्न पुरस्कार 2026' से सम्मानित !
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में