ED की दबिश, भागे छोकर! गिरते-पड़ते ऐसे हुई कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हरियाणा में पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोकर को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है. पूर्व विधायक और उनकी कंपनी पर 1500 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है. गिरफ्तारी को लेकर ऐसा आरोप है कि उन्होंने दीनदयाल आवास योजना के तहत लगभग 1500 करोड़ का गबन किया है. गिरफ्तारी के दौरान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) जब पूर्व विधायक को गिरफ्तार करने पहुंची तो वे भागने लगे. इस दौरान ईडी के अधिकारियों ने उन्हें दौड़कर पकड़ा, जिसमें पूर्व विधायक नीचे गिर गए. धर्म सिंह छोकर और ईडी कर्मचारियों के बीच नोंकझोंक भी देखने को मिली. जमीन पर बैठे धर्म सिंह उठने का नाम नहीं ले रहे थे.
हालांकि टीम की सख्ती के बाद आखिरकार उन्हें उठाया गया और गाड़ी में बैठाया गया. उठने में आनाकानी करने पर टीम के एक सदस्य ने उनकी कॉलर पकड़ी और खड़ा कर दिया. इस नोंकझोंक के दौरान पूर्व विधायक की शर्ट फट गई. अब उनकी गिरफ्तारी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ED ने गुरुग्राम पुलिस की तरफ से दर्ज FIR के आधार पर जांच शुरू की, जिसमें M/s Sai Aaina Farms Pvt. Ltd. पर धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप थे. इसी मामले में पूर्व विधायक की गिरफ्तारी की गई है.
बेटा फरार बाप हुआ गिरफ्तार
धर्म सिंह छौक्कर हरियाणा की समालखा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक रह चुके हैं. उनपर पहले भी कई अलग-अलग मामले दर्ज किए जा चुके हैं. गिरफ्तारी से पहले ईडी ने उनके घर और ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान टीम को कई ऐसे लेनदेन की जानकारी मिली थी जो संदिग्ध थे. धर्म सिंह के बेटे पर भी ईडी में मामला दर्ज है. दोनों को मिलाकर ये 1500 करोड़ का घोटाला है. बता दें कि धर्म सिंह छौक्कर को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का करीबी माना जाता है. धर्म सिंह छोकर की गिरफ्तारी के साथ ED की कार्रवाई तेज हो गई है. विकास छोकर अभी भी फरार है और जांच जारी है.
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
डॉ. विद्यासागर दुबे 'महा एक्यूपंक्चर रत्न पुरस्कार 2026' से सम्मानित !
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में