बिहार में ED की छापेमारी से मचा हड़कंप, 100 करोड़ का रेलवे घोटाला
ED Raid: बिहार में बुधवार 22 जनवरी की सुबह-सुबह ED की छापेमारी से हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, ED ने रेलवे क्लेम घोटाला मामले में बिहार के पटना, नालंदा और कर्नाटक के बेंगलुरु तक कई जगहों पर एक साथ रेड मारी. यह घोटाला 100 करोड़ से अधिक का माना जा रहा है. यह घोटाला रेलवे कर्मचारियों के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे किया गया है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार ED ने पटना समेत देश के तीन शहरों के पांच लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चलाया है. पटना और नालंदा के अलावा बेंगलुरु में भी ED की छोपमारी चल रही है. पटना में 3, नालंदा में 1 और बेंगलुरु में 1 स्थान पर रेड पड़ने की सूचना मिल रही है.
रेलवे हादसों में फर्जी मुआवजे का दावा
बता दें कि रेलवे का यह घोटाला रेलवे में हादसे के बाद घायलों और मृतकों के नाम पर फर्जी तरीके से मुआवजा हासिल करने से संबंधित है. इस मामले में रेलवे की आपत्ति के बाद शिकायत दर्ज की गई थी. शिकायत में कहा गया था कि बड़े पैमाने पर हादसों में फर्जी मौतों के नाम पर मुआवजे का दावा किया गया था. इस मामले में कई न्यायिक अधिकारियों, वकीलों और सरकारी कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है.
CBI ने रेलवे घोटाले में की कार्रवाई
इस मामले में पटना में CBI की टीम ने आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी समेत कुछ अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था. सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन न्यायमूर्ति रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति उदय यू. ललित की पीठ के निर्देश पर CBI ने यह मामला दर्ज किया था. यह मामला वर्ष 2015-2018 के बीच का है. सूत्रों की माने तो एक-एक व्यक्ति के नाम पर चार-चार बार धन की उगाही की गई थी.
राशिफल 28 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान
महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 2588 निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार
उज्जैन के डायल-112 हीरोज
मध्य प्रदेश की राजनीति में AAP का बड़ा प्लान, 2028 में सभी सीटों पर चुनावी ताल ठोकने की तैयारी
मद्देड़ तालाब के जीर्णाेद्धार से बदलेगी किसानों की तस्वीर
एनएचएआई ने छत्तीसगढ़ में 1033 की सुविधाओं में किया विस्तार
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई