नहर में डूबे पांच दोस्त, चार बचाए गए, एक लापता
फिरोजाबाद, शिकोहाबाद स्थित भूड़ा नहर में नहाने गए पांच दोस्त पानी के तेज बहाव में बह गए। स्थानीय लोगों की मदद से चार युवकों को सकुशल बचा लिया गया, लेकिन एक युवक अब भी लापता है। मौके पर भारी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड पहुंच चुकी है। आगरा से पीएसी के गोताखोरों को बुलाया गया है, जो लापता युवक की तलाश में जुटे हैं। दरअसल मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला तुर्किया निवासी नीतेश अपने अन्य चार दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था। नीतेश गहरे पानी मे जाने के कारण डूब गया। यह मामला शनिवार का है। शाम तक नीतेश की गोताखोर तलाश करते रहे। एएसपी देहात अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पीएसी के गोताखोर बुलाये गए है जो नीतेश की तलाश करेंगें।
बुजुर्ग महिला की मौत को लेकर कई सवाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
शेर शावकों की मौत से मचा हड़कंप, गिर में संक्रमण का खतरा बढ़ा
भूपेश बघेल बोले- जनता महंगाई से परेशान, पर्ची से कम करा दें पेट्रोल-डीजल के दाम
काकोली घोष का बड़ा आरोप: कल्याण बनर्जी पर दुर्व्यवहार का मामला लोकसभा अध्यक्ष तक पहुंचा
सोनम रघुवंशी को मिली राहत पर संकट! जमानत के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार
गर्मियों में स्कूल टिफिन के लिए हल्के और पौष्टिक खाने की लिस्ट
बकरीद की पूर्व संध्या पर मुंबई में विवाद, BMC के फैसले से बढ़ा तनाव
दुर्गाडी किला विवाद फिर उभरा, बकरीद पर तनाव से Kalyan में माहौल संवेदनशील
सोयाबीन का इस्तेमाल बायोफ्यूल में बढ़ा, वैश्विक आपूर्ति पर असर
ITR भरते समय इन 10 गलतियों से रहें सावधान, वरना भारी पड़ सकती है चूक