पत्रकार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार
सीतापुर । उप्र के सीतापुर जिले में शनिवार दोपहर बदमाशों ने पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार हमलावरों ने ओवरब्रिज के पास उनकी बाइक को टक्कर मारकर गिराया और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है।
प्राप्त विवरण के मुताबिक लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास हुई, जहां हमलावरों ने पहले उनकी बाइक को टक्कर मारी और फिर कई राउंड फायरिंग कर दी। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल राघवेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महोली कस्बे के निवासी राघवेंद्र बाजपेई लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया है।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
डॉ. विद्यासागर दुबे 'महा एक्यूपंक्चर रत्न पुरस्कार 2026' से सम्मानित !
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में