संदिग्ध हालात में मजदूर की बेटी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
औरेया। अजीतमल के गांव लक्ष्मणपुर में एक मजदूर की बेटी की देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में स्वजन ने फंदे से लटक कर जान देने की बात कही, लेकिन इसके पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवती ने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा पास की थी।
गांव लक्ष्मणपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह मजदूरी करता है। घर में पत्नी रेनू सिंह, 18 वर्षीय बेटी रिया, 14 वर्षीय बेटी राशि व नौ वर्षीय बेटा वरुण साथ में रहते हैं। मंगलवार देर शाम खाना खाकर सभी लोग घर के बरामदे में सो गए।
रात करीब एक बजे धर्मेंद्र लघु शंका के लिए उठा। रिया के कमरे में झांक कर देखा तो वह रस्सी के फंदे से लटकी मिली। शोर मचाने व अन्य स्वजन मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से उसे फंदे से नीचे उतार लिया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
बुधवार सुबह जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्वजन से पूछताछ की। पूछताछ में स्वजन ने बताया कि रिया ने इसी वर्ष 12 वीं की परीक्षा पास की थी। आगे भी पढ़ने को लेकर घर में बात की थी। पुलिस की सूचना पर घटनास्थल पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए।
कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। स्वजन की ओर से कोई आरोप भी नहीं लगाया गया है।
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Supreme Court of India ने CISF कांस्टेबल बहाली मामले में केंद्र की अपील खारिज की
पारदर्शी आबकारी नीति से सरकार की कमाई में ऐतिहासिक बढ़ोतरी
लोकसभा सीटों में 50% वृद्धि से उत्तरी राज्यों को बढ़त, दक्षिण भारत को संभावित नुकसान
Madhya Pradesh High Court की सख्ती, डॉक्टर को रिश्वत मामले में फटकार
Ahilyanagar के तालाब में डूबे 3 बच्चे, एक का शव मिला; दो की तलाश जारी
दोस्त की हत्या कर शव घर में दबाया, फिर भूत के डर से आरोपी ने किया आत्मसमर्पण