शराब तस्कर छोड़ गए कार, 87,750 की अवैध शराब जब्त
कार में नीली और लाल बत्ती लगाकर बेधड़क शराब की तस्करी की जा रही थी। जब पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी भागे, लेकिन कार एक दीवार से टकरा गई। शराब तस्कर कार को छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने मौके से 87 हजार 750 रुपए की शराब और कार को जब्त किया। फरार शराब तस्करों की पुलिस तलाश कर रही है।
एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि सूचना मिली कि सीजी-04 एमडी 2018 में शराब भरी है, तस्कर ठेलका की ओर जा रहे है। पुलिस ने पीछा किया और देखा तो लाल व निली बत्ती जलते हुए कार जा रही थी। पुलिस को संदेह हुआ और उसकी पीछा किया। कार जालबांधा की ओर मुड़ने लगी।
धमधा थाना की पेट्रोलिंग टीम को देख लिया और अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगे, लेकिन वाहन एक दीवार से टकरा गई। शराब तस्कर कार छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। कार की तलाशी लेने पर 13 पेटी में 50-50 बोतल मिले। जिसकी कीमत 87 हजार 750 रुपए है।
कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान, किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है सरकार : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
एमपीएल ऑक्शन में 244 खिलाड़ियों पर लगी बोली, आशुतोष सबसे महंगे
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्रकृति ने जीता खिलाड़ियों का दिल
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : सरगुजा में कुश्ती स्पर्धा का शानदार समापन
केरल में राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, शबरीमाला मुद्दे पर उठाए सवाल
रोगियों के उपचार प्रयासों में सेवा भाव प्रमुख : राज्यपाल पटेल
मायके की संपत्ति पर पति या ससुराल का कोई हक नहीं: आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
भारत का तेजस प्रोजेक्ट पर पड़ा महायुद्ध का असर, इंजन और रडार की आपूर्ति में आई कमी