US कॉमेडियन मर्डर केस: गोलीकांड में कॉमेडियन की मौत, आरोपी गिरफ्तार
मुंबई: अमेरिका के मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन रेजिनाल्ड 'रेजी' कैरोल की मिसिसिपी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये घटना कुछ दिन पहले की बताई जा रही है। 52 वर्षीय कॉमेडियन की मौत की खबर ने कॉमेडी इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
गोलीबारी में चली गई जान
कॉमेडी जगत में अपने अलग अंदाज और मजेदार कॉमिक टाइमिंग के लिए पहचाने जाने वाले रेजिनाल्ड कैरोल को मिसिसिपी के बर्टन लेन इलाके में गोली मारी गई। पुलिस के मुताबिक कैरोल को गंभीर हालात में अस्पताल ले जाया गया, जहां तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
साउथहेवन पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि अभी तक इस वारदात के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में इसे एक ‘आइसोलेटेड घटना’ बताया जा रहा है।
कॉमेडी जगत में शोक की लहर
कैरोल की मौत से अमेरिका का कॉमेडी जगत शोक में डूब गया है। बाल्टीमोर स्थित मॉबटाउन कॉमेडी क्लब ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और लिखा कि उन्होंने शुरुआती दौर से ही क्लब का साथ दिया था। वहीं, कैरोल के साथ स्टैंड-अप टूर करने वाले कॉमेडियन मो’नीक ने उन्हें अपना भाई बताया। मो’नीक ने कहा कि उनके साथ बिताए पल हमेशा शानदार यादों की तरह रहेंगे और वो हर मौके पर लोगों को हंसाने का हुनर रखते थे।
मंच से टीवी तक का सफर
रेजिनाल्ड कैरोल का सफर सिर्फ स्टैंड-अप कॉमेडी तक ही सीमित नहीं था। उन्होंने मशहूर टीवी शो शो टाइम एट द अपोलो (2000) में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। इसके अलावा उन्होंने लोकप्रिय अमेरिकी शो 'द पार्कर्स' में भी काम किया, जिसमें मो’नीक और काउंटेस वॉन जैसे कलाकारों के साथ नजर आए थे। उनका योगदान निर्माण कार्यों में भी रहा। साल 2023 में आई कॉमेडी स्पेशल नॉकआउट किंग्स ऑफ कॉमेडी में वो बतौर निर्माता जुड़े। वहीं, 2022 की टीवी फिल्म 'रेंट एंड गो' में उन्होंने अभिनय किया था।
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी