देश के कई हिस्सों में मौसम का बदला मिजाज, अलर्ट रहें
देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कई राज्यों में बारिश के बाद आज फिर तेज धूप निकल गई है। दिल्ली NCR समेत कई राज्यों में आज सुबह से ही धूल भरी आंधी चल रही है। वहीं बताया जा रहा है आने वाले दिनों में दिल्ली में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।
मौसम रोजाना करवट ले रहा है, मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र के कई इलाकों में अगले 4 दिन तक गरज चमक के साथ बारिश भी हो सकती है।
यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
साथ ही बात करें यूपी के मौसम की तो यूपी में तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में निरंतर बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। लू यानी 15 मई तक देश के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में भी फैल सकती है। वहीं 16 से 20 मई तक यूपी में बारिश का अनुमान है।
उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप निकलने के कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। हालांकि, पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश का क्रम जारी है। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। चमोली, रुद्रप्रयाग सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है, जबकि मैदानी जिले तप रहे हैं।
बिहार में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज
वहीं बात करें बिहार के मौसम की तो बिहार में कई जगहों पर भीषण गर्मी पड़ रही है, तो कुछ जगहों पर बारिश हो रही है। बिहार के 33 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवा और बिजली गिरने की संभवना है।
राजस्थान के कई जगहों में लू का अलर्ट
साथ ही राजस्थान के कई इलाकों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दिनों में जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।
राजस्थान के कई जिले में 15 से 17 मई तक पारा 44-45 डिग्री सेल्सियस और कहीं- कहीं पर लू का नया दौर शुरू होने की संभावना है।
संगरूर में 42 डिग्री पहुंचा तापमान,पंजाब में हीटवेव का अलर्ट जारी; कब मिलेगी राहत?
इन जगहों पर होगी बारिश
वहीं अगले 3-5 दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र केरल और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।
राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त