कार में बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश का मामला
भुल्लर। अमृतसर के गांव भुल्लर में बुधवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मंजीत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मंजीत सिंह अपनी कार में एक चिकन शॉप के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और आते ही उस पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लगने से मंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मृतक के चाचा के बेटे मलकी सिंह ने बताया कि मंजीत सिंह की कुछ लोगों के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश को लेकर पहले भी साल 2024 में एक मामला दर्ज हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
हाईवे पर किसकी नजर? देवीनगर फ्लाईओवर पर मिले सिम कार्ड वाले कैमरे, बड़ी साजिश का शक।
आरसीबी का 'शतक': चिन्नास्वामी में 100 मैच खेलने वाली आईपीएल की पहली टीम बनी बेंगलुरु
कैंपस में 'इमरजेंसी' जैसे हालात: चौथी छात्रा की जान जाने के बाद NIT कुरुक्षेत्र खाली करने के निर्देश।
आजादी पर रोक ही 'अरेस्ट' है: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने तय की गिरफ्तारी की लक्ष्मण रेखा।
यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की उल्टी गिनती शुरू: पीएम मोदी से मिले प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
खत्म नहीं होगी अमृतपाल की कैद; एनएसए की अवधि बीतने के बाद भी रहेंगे डिब्रूगढ़ जेल में
स्टॉक मार्केट में हेराफेरी और 'राउंड ट्रिपिंग' का मामला; मंत्री अरोड़ा के घर पहुंची ईडी
मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स की ऊंची छलांग; दिग्गजों को पीछे छोड़ छोटे शेयर निकले आगे
पाकिस्तान क्रिकेट में नई शुरुआत: सरफराज अहमद बने टेस्ट टीम के हेड कोच
पंजाब किंग्स का 'विजय रथ': मुंबई को हराकर सीजन में अब तक अजेय रही टीम